AccidentNews

हाइवे पर हादसा : बेकाबू कार सडक़ से उतर कर पलटी, आरएलपी प्रत्याशी का बेटा चोटिल

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
  • सत्यनारायण सेन गुरला
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

भीलवाड़ा राजसमंद राष्ट्रीय मार्ग 758 पर बुधवार सुबह एक कार हादसे का मामला सामने आया। भूणास चौराहे के पास एक कार तेज रफ्तार में अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई और पलट गई। हादसे में कार चला रहा युवक घायल हो गया, जिसे तुरंत गंगापुर अस्पताल ले जाया गया। घटना कारोई थाना क्षेत्र की है।

WhatsApp Image 2025 12 03 at 3.19.46 PM 1

जानकारी के अनुसार तिलोली निवासी और आरएलपी प्रत्याशी बद्रीलाल जाट के बेटे काव्या जाट बुधवार को होंडा सिटी कार से भीलवाड़ा से गंगापुर जा रहे थे। भूणास चौराहे के करीब पहुंचते ही कार का नियंत्रण बिगड़ गया और वाहन पलट गया। हादसे के बाद काव्या जाट को हल्की चोटें आईं जिनका उपचार अस्पताल में किया गया।

मौके पर टोल सेफ्टी टीम व एम्बुलेंस भी घटना स्थल पर पहुंची

सूचना मिलते ही दीवान मुकेश कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और दुर्घटनाग्रस्त कार को थाने ले जाया गया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button