News

हिंदू होने पर गर्व करें: सादड़ी में हिंदू सम्मेलन में बिरोलिया का आह्वान | Sadri Hindu Sammelan

हिंदू होने पर गर्व करें – बिरोलिया

सादड़ी में आयोजित हिंदू सम्मेलन में एकता, संस्कार और राष्ट्रबोध का संदेश

सादड़ी, 8 फरवरी।
हम सौभाग्यशाली हैं कि हम हिंदू हैं और भारत को मां मानते हैं। गौ, गंगा, गायत्री और गीता के प्रति श्रद्धा ही हमारी पहचान है।
हमें हिंदू होने पर गर्व करना चाहिए। यह हिंदू सम्मेलन का मूल उद्देश्य है।
उक्त उद्गार विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री शैतान सिंह बिरोलिया ने
स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय संख्या 2 के सामने आयोजित हिंदू सम्मेलन में व्यक्त किए।

बिरोलिया ने कहा कि हिंदू विचार मानव और विश्व के कल्याण का विचार है।
हिंदू ही ऐसा दर्शन प्रस्तुत करता है, जो समस्त प्राणियों में सद्भावना और सह-अस्तित्व की बात करता है।

भारत माता पूजन से प्रारंभ हुए इस हिंदू सम्मेलन में पूज्य सागर गिरी एवं
सदानंद गिरी ने सभी हिंदुओं से संगठित रहने और धर्मनिष्ठ जीवन अपनाने का आह्वान किया।

सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजयसिंह माली ने
पंच परिवर्तन विषय पर प्रकाश डालते हुए
स्व का बोध, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और नागरिक कर्तव्य
को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर की बहनों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सुंदर प्रस्तुति दी गई।
वहीं अचलाराम मेघवाल ने हिंदुओं के गौरवशाली इतिहास को स्मरण कर उससे प्रेरणा लेने की बात कही।

आरती के साथ सम्मेलन का समापन हुआ।
मंच संचालन कालूराम माली एवं एडवोकेट विनोद मेघवाल ने किया।

बड़ी संख्या में प्रबुद्धजन रहे उपस्थित

इस अवसर पर गोविंद मीणा, एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित, पार्षद नारायण राव, मांगीलाल घांची,
रावाराम राईका, प्रफुल्ल राव, रामपाल मेवाड़ा, विमल त्रिवेदी, नरेश छीपा, मांगीलाल सगरवंशी,
भीमाराम चौधरी, गोविंद वैष्णव, रमेश कुमार जाट, सोहनलाल प्रजापत, मोहनलाल घांची, घीसूलाल चौधरी,
अमित माथुर, नारायण लोहार सहित बारली सादड़ी के अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

व्यवस्थाओं में मोहनलाल मेघवाल, राजेश देवड़ा, प्रकाश चौहान, भंवरलाल घांची,
जोगेंद्र चोयल, मुकेश कुमार, मगाराम हिंगड़, प्रतीक भाटी, मोंटू भाटी,
अक्षय भाटी, अरविंद राव, विमल सैन और चुन्नीलाल हिंगड़ ने सक्रिय भूमिका निभाई।

उल्लेखनीय है कि संघ शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सादड़ी नगर की
सभी पांचों बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया।

© Sadri News | हिंदू सम्मेलन 2026

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button