News

हिन्दू महोत्सव समिति द्वारा रामनवमी शोभायात्रा की तैयारियां शुरू

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

हिन्दू महोत्सव समिति द्वारा रामनवमी की तैयारियां शुरू, शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण गणपति को

पाली।  हिन्दू महोत्सव समिति एवं विश्व हिन्दू परिषद के संयुक्त तत्वावधान में निकलने वाली रामनवमी शोभायात्रा इस वर्ष भी धूमधाम से निकाली जाएगी। बुधवार को नागा बाबा बगेची स्थित सिद्धि विनायक गजानंद जी महाराज को रामनवमी शोभायात्रा का प्रथम निमंत्रण प्रदान किया गया।

जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली से पूर्व सर्व हिन्दू समाज की बैठक 28 फरवरी (शनिवार) को पाली शहर के रामदेव रोड स्थित माली समाज भवन में आयोजित की जाएगी। बैठक में पाली शहर की 36 कौमों के समाजों, सामाजिक संगठनों एवं प्रमुख नागरिकों को आमंत्रित किया गया है।

गणेशजी को निमंत्रण देने के दौरान परमेश्वर जोशी, भीमराज चौधरी, अनिल चौहान, बाबूलाल कुमावत, रंगलाल जाट, गणेश कुमावत, प्रविण सोनी, केलाश कुमावत, श्रवण भिलवाला, रमेश थावानी, अनिल सोनी, कमलेश मेवाड़ा, गौरव शर्मा, केलाश जीनगर, नन्दकिशोर रांकावत, दिलीप कुमावत, परमेश्वर शर्मा, दीपक सोनी, अशोक बंजारा, हेमन्त तनवानी, मनीष दवे, देवकिशन देवड़ा, रितिक दवे, आशीष गुजर, प्रेम लोहानी, जय अरोड़ा, जीतू रांकावत, नन्दू अरोड़ा, विकाश अग्रवाल, दिनेश बंजारा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – घेवरचन्द आर्य, पाली 

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button