News

+2 उच्च विद्यालय टुण्डी में चार अतिरिक्त वर्गकक्षों का विधायक द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न

  • टुण्डी
DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

शिक्षा को लेकर 5 सरकार गंभीर – मथुरा प्रसाद महतो।


टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो की गरिमामय उपस्थिति में आज़ शनिवार को झारखंड शिक्षा परियोजना रांची के अधीन 44 लाख रुपए की लागत से बनने वाली चार अतिरिक्त वर्गकक्षों‌‌ का शिलान्यास कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्राप्त समाचार के अनुसार टुण्डी +2 उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए चार अतिरिक्त वर्गकक्षों का आज़ टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने आधारशिला रखी और जनता जनार्दन को समर्पित कर दिया। शिलान्यास कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूहों को संबोधित करते हुए विधायक महतो ने कहा कि वर्तमान सरकार झारखंड में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए कटिबद्ध है।

IMG 20251025 WA0012

इसलिए लगातार विद्यालयों को सशक्त बनाने का काम किया जा रहा है ताकि झारखंड शिक्षा के मामले में अन्य राज्यों की तुलना में एक अलग पहचान बना सके। मौके पर उनके निजी सचिव बसंत कुमार महतो, भाजपा नेता नुनूलाल मंडल, मनोज महतो, प्रमुख प्रतिनिधि अजय मुर्मू, विद्यालय प्रधानाध्यापक अभिमन्यु भगत, झामुमो नेता विकास महतो , आनंद महतो समेत बड़ी संख्या में शिक्षा जगत से जुड़े लोग उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button