Short NewsNews

सेवा भारती के महिला एवं बाल विकास केन्द्र का शुभारंभ 26 जनवरी को

सेवा भारती सादड़ी द्वारा गोरों का बास स्थित स्वर्गीय हीराचंद जी हिम्मत मल जी परमार सेवा केंद्र में महिला एवं बाल विकास केन्द्र का शुभारंभ समाजसेवी भामाशाह नरेंद्र परमार सादड़ी के करकमलों से सेवा भारती के प्रांत मंत्री चंपत मिस्त्री व सह मंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य में 26 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे किया जाएगा।

सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने बताया कि इस केंद्र में महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। केंद्र हेतु पंजीकरण कार्य शुरू है। शुभारंभ समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार, प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया, महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल, किशोरी विकास प्रमुख संजीता जैन सहित सेवा भारती के कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है। वर्तमान में सेवा भारती द्वारा सादड़ी में एक योग केंद्र,एक बालसंस्कार केंद्र,दो वैभव श्री संचालित हो रहे हैं।


यह भी पढ़े   –  सेवाभारती संगठन का परिचय, समाज में सेवाकार्य, युवाओ को इसमें सम्मिलित होने की आवश्यकताओ पर एक नजर


न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।
Back to top button
07:04