News

नववर्ष पर कुंकुम तिलक के साथ मुंह मीठा करा कर नव वर्ष की दी शुभकामनाएं

सादड़ी 9 अप्रेल।

भारतीय नववर्ष पर भारत विकास परिषद के अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव व सेवा भारती के प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली के सानिध्य में कुंकुम तिलक लगाकर मुंह मीठा कराकर शुभकामनाएं दी।

भारत विकास परिषद के सचिव डाक्टर गिरधारी लाल देवड़ा ने बताया कि अल सुबह भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने नगर के विभिन्न स्थानों पर शुभकामना बैनर व होर्डिंग्स लगा कर चौराहे सजाएं तत्पश्चात आखरिया चौक में भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने राहगीरों का स्वागत कर शुभकामनाएं दी तथा नव वर्ष के महत्व को बताने वाले करपत्रको का वितरण किया। नववर्ष पर एडवोकेट विनोद मेघवाल के नेतृत्व में निकाली वाहन रैली पर भारत विकास परिषद के कार्यकर्ताओं ने कालूराम गोयल व राजेश देवड़ा के नेतृत्व में पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया।इसी प्रकार सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद परमार, जिला प्रचार मंत्री दिनेश लूणिया तथा महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल के नेतृत्व में बस्तियों में चल रहे सेवा प्रकल्पों में भी नव वर्ष पर आयोजन किया गया।

उल्लेखनीय है कि चैत्र शुक्ल एकम यानी वर्ष प्रतिपदा से भारतीय नववर्ष प्रारंभ होता है। भारतीय नववर्ष को लेकर नागरिकों में उत्साह देखा गया।


⇓ यह भी पढ़े ⇓


 

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
23:25