News

थाना भीरा पुलिस द्वारा गुमशुदा किशोर सौरभ की हत्या में संलिप्त वांछित अभियुक्त जिशान गिरफ्तार

गगन मिश्रा | 16 सितंबर, 2025


Vishwajit Mishra

पुलिस अधीक्षक खीरी, श्री संकल्प शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत थाना भीरा पुलिस ने गुमशुदा किशोर सौरभ की हत्या में संलिप्त वांछित अभियुक्त जिशान को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

अभियुक्त के कब्जे से 01 देशी तमंचा 315 बोर, 01 खोखा कारतूस 315 बोर, और 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए हैं।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 06.09.2025 को अभियुक्त जिशान ने अपने साथियों शादाब, रियासत खान और इरशाद के साथ मिलकर 15 वर्षीय सौरभ को बहलाकर उसके निर्माणाधीन मकान पर ले गया। पैसे की मांग के दौरान सौरभ के विरोध करने पर अभियुक्त और उसके साथियों ने उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छिपा दिया।

सौरभ के घर न पहुंचने पर उसके पिता विजय कुमार ने थाना भीरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिशान के साथियों शादाब और रियासत की गिरफ्तारी के बाद हुई पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूला और शव बरामद कराया।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

जिशान पुत्र अली शेर, निवासी ग्राम सलामतनगर भट्टा कस्बा, थाना भीरा, जनपद खीरी

बरामदगी का विवरण
  • 01 देशी तमंचा 315 बोर
  • 01 खोखा कारतूस 315 बोर
  • 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर
आपराधिक इतिहास
  • मु०अ०सं० 337/2025 धारा-140(1)/103(1)/238(a) बीएनएस, थाना भीरा
  • मु०अ०सं० 346/2025 धारा 109(1) बीएनएस (पुलिस मुठभेड़) व 3/25/28 आर्म्स एक्ट, थाना भीरा
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
  • प्रभारी निरीक्षक श्री गोपाल नारायण सिंह
  • व०उ०नि० श्री अवनीश कुमार
  • हे०का० देवव्रत सिंह
  • का० तुषार कुमार
  • का० जगजीवन
  • का० मुलायम यादव

 

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button