69 वी 17/19 वर्षीय छात्र छात्रा मलखंभ जिम्नास्टिक प्रतियोगिता 22 सितंबर से पाली में

- पुखराज शर्मा
- पाली
तृतीय चरण में आयोजित 69 वीं जिला स्तरीय 17/19 वर्षीय मलखंभ जिम्नास्टिक विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 22 से 25 सितम्बर 2025 तक जवाहर बाल मन्दिर उच्च माध्यमिक विद्यालय, जवाहर नगर मण्डिया रोड़, पाली द्वारा महर्षि दयानन्द सरस्वती व्यायाम शाला आर्य वीर दल परिसर लाखोटिया मार्ग पाली में आयोजित होगा। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर आर्य वीर दल मैदान में प्रशिक्षक भरत कुमावत, योगेन्द्र देवड़ा, भंवर गौरी, गणपत भदोरियां प्रहलाद गौतम शारीरिक शिक्षक जवाहर बाल मंदिर द्वारा मलखंभ एवं जिम्नास्टिक का अभ्यास करवाते हूएं खेलों के गुर सिखाए जा रहे है ।

प्रधानाचार्य ललीत शर्मा ने बताया की 22 सितंबर को प्रातः 9 बजे खेलो का उद्घाटन होगा जिसमें मुख्य अतिथि विपिन शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली होंगे। अध्यक्षता राहुल सिंह राजपुरोहित जिला शिक्षा अधिकारी पाली करेंगे, जबकि
विशिष्ट अतिथि दिलीप परिहार अधीक्षण अभियंता, PWD पाली, धनराज आर्य संरक्षक आर्य वीर दल पाली, गौरव पाठक मैनेजर यूको बैंक पाली, डॉ. श्रवण सिंह राजपुरोहित विभागाध्यक्ष एवं सहायक आचार्य भूगोल संकाय श्री बांगड़ स्नातकोत्तर महाविद्यालय पाली, प्रवीण जांगिड़ अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक पाली, सुखाराम चौधरी समाजसेवी पाली, बलवीर सिंह राणावत अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी खेल प्रकोष्ठ, पाली होंगे।
कार्यक्रम की तैयारी को लेकर स्कूलों को निमंत्रण पत्र भिजवाये जा रहे हैं जिसके तहत आज टीम आर्य वीर दल को उद्घाटन सत्र में आने का आमंत्रण व्यवस्थापक पुखराज शर्मा द्वारा दिया गया। कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जवाहर बाल मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के व्याख्याता प्रकाश राम, प्रधानाचार्य ललित शर्मा, व्यवस्थापक पुखराज शर्मा एवं स्कूल स्टाफ तैयारी में जुड़े हुए है।














