Newsशाहपुरा न्यूज

पर्यावरण जीवन का आधार – एडीजे सानिया हाशमी

  • शाहपुरा 

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश एक्शन प्लान के तहत तालुका विधिक समिति की अध्यक्ष एवं अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सानिया हाशमी की अध्यक्षता में बुधवार को न्यायिक आवास परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया।



इससे पूर्व न्यायालय परिसर में भी वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश राजेश मीना और सिविल न्यायाधीश रोहित बेनीवाल ने पौधोरोपण किया। इस मौके पर परिसर में पांच घने और छायादार पेड़ लगा कर शुरुवात की गई।

IMG 20240605 WA0029

इस अवसर पर एडीजे सानिया हाशमी ने कहा कि लोगों को पर्यावरण की जानकारी होनी चाहिए। पर्यावरण हमारे आस-पास का वो माहौल है जिसमें हम रहते हैं और ये हमारे जीवन का आधार है। पर्यावरण प्रदूषण वर्तमान परिप्रेक्ष्य की सबसे बड़ी समस्या है। मानव समाज प्राकृतिक वातावरण को गंदा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। जिसके परिणााम स्वरूप जीवन नकारात्मक रूप से प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने बताया कि जंगलों के कटने, अत्यधिक जनसंख्या वृद्धि के कारण वातावरण में बहुत से रासायनिक तत्वों की वृद्धि हुई है जो अनियमित वर्षा और ग्लोबल वार्मिंग का कारण बन रही है। एडीजे सानिया हाशमी ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि पर्यावरण सुरक्षा में भागीदारी करें और प्लास्टिक पॉलीथिन केरी बैग का उपयोग नहीं करने को कहा और उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने को कहा है।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

इस अवसर पर सिविल न्यायाधीश राजेश मीना और सिविल न्यायाधीश रोहित बेनीवाल, वन विभाग से घेवर रायका, एडीपी हितेष शर्मा, लीगल एड से शिवराज धाकड़, न्यायालय स्टाफ गिरिराज उपाध्याय, विकास जैन, मिश्रीलाल तेली, दशरथ रैगर , राजेश नील, सर्वेश्वर मेघवंशी, मोहन बैरागी, भवर लाल शर्मा और नंदलाल रैगर और मिश्रीलाल मीना आदि लोग उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

2 Comments

  1. I’m extremely impressed with your writing skills as well as with the layout on your blog. Is this a paid theme or did you customize it yourself? Anyway keep up the excellent quality writing, it’s rare to see a nice blog like this one today..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button