दुर्घटना से गंभीर घायल सांड देवता का कामधेनु सैनिकों ने उपचार कर भेजा चिकित्सालय

गिरी (रायपुर, ब्यावर)
झुंठा ब्यावर/ रायपुर – बुधवार को सुबह गिरी ग्राम के लोहारो का बाड़िया मे एक ट्रक की तेज रफ्तार के चलते सड़क पर नंदी महाराज को टक्कर मार दी! टक्कर से नंदी महाराज के पिछले पैर मे चोट आ गयी जिससे खून बहना शुरू हो गया और नंदी महाराज गंभीर रूप से घायल हो गए! तभी वहा पर मौजूद
कामधेनु सेना के गिरी ग्राम सचिव कचरूराम माली को पता चला तो तुरंत उस ट्रक का पीछा किया और बूँटिवास मे जाकर ट्रक को रुकवाया, और ग्रामीणों की समझाइस के बाद 1500 रूपये की रसीद कटवाई, उसके बाद उस नंदी महाराज का इलाज कर ठाकुर जी गौ सेवा समिति पिपलिया कला की एम्बुलेंस बुलाकर उच्च स्तरीय इलाज के लिए भेज दिया! इस दौरान कामधेनु सेना के ब्यावर जिला महासचिव त्रिलोक देवासी बूँटिवास ने बताया की वाहन चालक नशे में धुत होकर तेज गति से वाहन चलाते हैं जिसे स्वयं के साथ दूसरों की जान को भी खतरे में डालते हैं!
आए दिन इस प्रकार की घटनाओं का होना निंदनीय विषय है! इस मोके पर मौजूद त्रिलोक देवासी (जिला महासचिव कामधेनु सेना), मनोहर भाटी (रायपुर तहसील सचिव), कचरूराम माली (ग्राम सचिव गिरी), चिमनाराम देवासी, कमरुदिन, रमेश माली, श्रवण देवासी, श्रीराम माली, महेंद्र देवासी आदि मौजूद थे











