उत्तर प्रदेशShort News

भाकियू बलराज ने नकली बीज भंडार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की

  • रिपोर्ट – अंकित श्रीवास्तव, कन्नौज

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

छिबरामऊ (कन्नौज)। भारतीय किसान यूनियन बलराज के प्रदेश सचिव के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारियों ने नकली बीज भंडार विक्रेता का लाइसेंस निरस्त करने की मांग करते हुए उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर 24 घंटे में कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

नगर के एक बीज भंडार विक्रेता के खिलाफ नकली बीज बेचे जाने की शिकायत की गई थी और जांच में वह दोषी भी पाया गया लेकिन न तो दुकान सीज हुई और न ही लाइसेंस निरस्त हुआ। संगठन ने कहा यदि 24 घंटे में बीज भंडार का लाइसेंस निरस्त नही हुआ तो विशाल धरना प्रदर्शन होगा।

संगठन ने एक और ज्ञापन देते हुए बताया कि भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव अस्पताल रोड निवासी आमिर खान के घर के पास लगा एक बिजली पोल काफी खस्ता हालत में है। जिससे कभी भी कोई हादसा हो सकता है संगठन ने उसे बदलवाए जाने की मांग की है। युवा जिला अध्यक्ष स्वदेश शाक्य, प्रदेश सचिव युवा अमीर खान, मंडल सचिव युवा अतुल सैनी, अंकेश कुमार, कन्हैया यादव, मुस्तकीम, कौशल यादव, जावेद खान व अवनीश शाक्य आदि लोग मौजूद रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button