टुंडी न्यूजShort News

टुण्डी डिग्री कॉलेज में वीर बाल दिवस पर साहिबजादों वीर जोरावर सिंह समेत सभी सपूतों के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

  • टुण्डी 26 दिसंबर 
DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी करमाटांड डिग्री कॉलेज ‌के तत्वावधान में आज गुरुवार बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय द्वारा संचालित टुण्डी डिग्री कॉलेज ‌के बिरसा मुंडा सभागार में अविनाश कुमार विभागाध्यक्ष इतिहास विभाग की सानिध्य में गुरु गोविन्द सिंह के साहिबजादों वीर जोरावर सिंह एवं वीर फतेह सिंह के याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर उन सभी वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

वक्ता के रूप भौतिकी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ प्रीतम कुमार के द्वारा साहिबजादों का संक्षिप्त में उनके जीवन परिचय प्रस्तुत करते हुए विद्यार्थियों को उनके मार्गदर्शन पर चलने एवं प्रेरणा लेने की बात कही। समारोह में मुख्य रूप से वक्ता रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष डॉ राजेश रंजन सिन्हा ने वीर बाल दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को उनके आदर्श पर चलने पर प्रकाश डाला। साथ ही प्रो अविनाश कुमार ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में बच्चों को साहिबजादों के संघर्ष त्याग और बलिदान के बारे में विस्तार से चर्चा किया।


Read also – शिबू सोरेन व डिग्री कॉलेज परिवार द्वारा नवनिर्वाचित विधायक का किया गया भव्य स्वागत


इस अवसर पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ रानी सिंह ने किया समारोह में महाविद्यालय के अन्य सभी शिक्षक तथा शिक्षणेत्तर कर्मचारी समेत सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button