रानी से पचपदरा रिफाइनरी उद्घाटन समारोह में बसों से जाएंगे कार्यकर्ता तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

भरत जीनगर
रानी स्टेशन। रानी 21 अप्रैल को नरेंद्र मोदी द्वारा पचपदरा रिफाइनरी के प्रस्तावित उद्घाटन समारोह को लेकर रानी क्षेत्र में व्यापक तैयारियां शुरू हो गई हैं इसी क्रम में आज नगरपालिका परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रणनीति तय की गई.
बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय बोहरा मंडल प्रभारी सुमित्रा राजपुरोहित मंडल संयोजक दिनेश जैन मंडल अध्यक्ष हरिश गहलोत एवं पूर्व मंडल अध्यक्ष जयन्तिलाल वैष्णव के सानिध्य में कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई सभी ने मिलकर यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि रानी मंडल से अधिक से अधिक संख्या में लोग उद्घाटन समारोह में भाग लें बैठक में निर्णय लिया गया कि रानी से पचपदरा रिफाइनरी तक लोगों को बसों के माध्यम से ले जाया जाएगा.

इसके लिए अलग अलग क्षेत्रों के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपी गईं छोटी रानी क्षेत्र के लिए महेश भील को बस संयोजक तथा पदम सिंह राठौड़ और अजमाल भील को सहसंयोजक बनाया गया प्रताप बाजार क्षेत्र के लिए सवाराम मेघवाल को संयोजक तथा किरण गवारिया और विक्रम सोलंकी को सहसंयोजक नियुक्त किया गया वहीं मेन बाजार क्षेत्र के लिए जगदीश खारवाल को संयोजक तथा पवन मेवाड़ा और संजय उपाध्याय को सहसंयोजक की जिम्मेदारी दी गई बैठक में यह भी तय किया गया कि 21 अप्रैल को सुबह 6:00 बजे निर्धारित स्थानों से बसें रवाना होंगी.
जो कार्यकर्ताओं एवं आमजन को लेकर पचपदरा रिफाइनरी पहुंचेंगी आयोजन में रानी मंडल की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अपने अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क करने और अधिकतम उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए इस अवसर पर घीसुलाल चौधरी भरत जीनगर सवाराम मेघवाल पवन मेवाड़ा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे बैठक में सभी ने एकजुट होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया











