भायंदर पश्चिम में जीवदया समिति द्वारा EV रिक्शा का भव्य उद्घाटन

- भायंदर वेस्ट, शनिवार (18 अप्रैल 2026)।
श्री भायंदर पश्चिम जीवदया समिति के तत्वावधान में गायों और कुत्तों के लिए भोजन एकत्रित करने हेतु EV रिक्शा का भव्य उद्घाटन माननीय विधायक नरेन्द्र मेहता के करकमलों द्वारा हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर उपमहापौर ध्रुव किशोर पाटील भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में नगर सेवक भगवती शर्मा, सुरेश खंडेलवाल, नवभारत के पत्रकार देवेंद्र पोरवाल, किरण मरलेसा, प्रकाश कितावत, अशोक राठौड़, कांतीलाल कोठारी, दिलीप मेहता, राकेश राठौड़, विक्रम राठौड़, मरुधर का तहलका के संपादक जगदीश मेहता, राकेश मेहता, महीपाल मुणोत, धर्मेंद्र चोपड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर “भगवान महावीर का एक ही नारा – जियो और जीने दो” तथा “हक से बोलो पहली रोटी गौ माता के नाम” के नारों के साथ जीवदया का संदेश दिया गया।
समिति द्वारा बताया गया कि यह EV रिक्शा भायंदर वेस्ट की विभिन्न बिल्डिंग सोसायटी में जाकर रोटी, हरी सब्जी एवं फल (जैसे केला, तरबूज) एकत्रित करेगा। इसके लिए प्रत्येक सोसायटी में 2 रोटी बैंक (स्टेनलेस स्टील ड्रम/टंकी) स्थापित किए जाएंगे। एकत्रित भोजन को क्षेत्र की गायों, कुत्तों एवं गौशालाओं में वितरित किया जाएगा।

इस पहल को साकार करने में किरण मरलेसा के अथक प्रयासों के साथ लाभार्थी परिवारों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11:00 बजे तीर्थ प्रसाद टॉवर, 60 फीट रोड, भायंदर वेस्ट में हुआ।
उद्घाटन अवसर पर आषाढ़ सुदी 1 के उपलक्ष्य में 251 लापसी (घी से निर्मित) बनाकर गौशाला में वितरित की गई।
विशेष सूचना: समिति द्वारा केवल ताजी रोटी, हरी सब्जी एवं फल ही संग्रहित किए जाएंगे।
समिति ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पुण्य कार्य में सहभागिता निभाकर जीवदया के माध्यम से पुण्य अर्जित करें।














