लोकतंत्र बचाने के लिए कांग्रेस का अभियान तेज रानी में 19 अप्रैल को होगी महत्वपूर्ण बैठक

- लूनिया टाइम्स संवाददाता भरत जीनगर
रानी स्टेशन। रानी प्रदेश में पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव नहीं करवाए जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन बढ़ाओ लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत नगर कांग्रेस कमेटी रानी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी यह बैठक 19 अप्रैल, रविवार को प्रातः 10:30 बजे देसूरी रोड स्थित प्रताप बाजार में होगी.
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने बूथ स्तर तक विस्तार करने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने तथा वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी बैठक में जिला स्तर एवं विधानसभा क्षेत्र के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे इनमें पाली जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा पाली लोकसभा क्षेत्र की कांग्रेस प्रत्याशी एवं पूर्व राज्य मंत्री संगीता बेनीवाल मारवाड़ जंक्शन के पूर्व विधायक खुशवीर सिंह जोजावर विधानसभा प्रभारी दलवीर सिंह चौहान सह प्रभारी शंकरलाल माली तथा रानी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मोहनलाल आचार्य शामिल होंगे.
बैठक के दौरान नेताओं द्वारा कार्यकर्ताओं को अभियान से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने पर विशेष जोर रहेगा
इस संबंध में जानकारी देते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से बैठक में उपस्थित रहने का आह्वान किया है













