टुंडी न्यूज

टुण्डी थाना की हेल्प डेस्क प्रभारी की प्रयास रंग लाईं पुराना विवाद का हुआ पटाक्षेप

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

टुण्डी 1 मार्च —दीपक पाण्डेय —– टुण्डी थाना की हेल्प डेस्क प्रभारी ममता कुमारी की प्रयास रंग लाईं पुराना आपसी विवाद को सलटाया गया और दोनों पक्षों को आपस में मिलाकर हंसी खुशी से थाना से विदा दी गईं।

प्राप्त समाचार के अनुसार प्रथम पक्ष की लाड़ली खातुन पिता शमशुद्दीन अंसारी ग्राम शहरपुरा थाना टुण्डी की लिखित शिकायत पर तोपचांची थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर गांव निवासी साबिद अंसारी पिता हमीद अंसारी उम्र करीब 30 बर्ष हसीना बीबी पति हमीद अंसारी द्वारा लगातार पीड़िता को मानसिक रूप से तंग किया जा रहा था बेबस लाडली खातून ने टुण्डी थाना की शरण ली और आज़ उन्हें महिला हेल्प डेस्क प्रभारी ममता कुमारी की सूझबूझ से न्याय मिलने में सफल रहीं।

महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा दोनों पक्षों के आवेदनों पर ठोस निर्णय लेते हुए पुराना आपसी विवाद पर समझौता कराया और भविष्य में इस तरह की विवाद का पुनरावृत्ति न हो पर आवेदनों पर शपथपत्र पर गणमान्यों के समक्ष हस्ताक्षर करवाकर आपस में मिलाने में अहम् भूमिका निभाई तथा दोनों पक्षों ने टुण्डी थाना हेल्प डेस्क प्रभारी ममता कुमारी को इस कार्य को लेकर काफी सराहा और खुशी खुशी थाना से दोनों पक्ष विदा हो गए।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button