Short News

शिक्षा विभाग के राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित होंगे पुष्पेन्द्र कुमार बूलीवाल

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

भीलवाड़ा। शिक्षा विभाग की राज्य स्तरीय चयन समिति द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय मंत्रालय एवं सहायक कर्मचारी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह 2024 में भीलवाड़ा जिले के पुष्पेन्द्र कुमार बूलीवाल को सम्मानित किया जाएगा। वे सहायक प्रशासनिक अधिकारी, राबाउमावि गंगापुर, जिला भीलवाड़ा के पद पर कार्यरत हैं।

उन्हें यह सम्मान शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह और ग्यारह हजार रुपये की राशि का चेक प्रदान किया जाएगा।

38 कर्मचारियों की सूची जारी

निदेशालय माध्यमिक शिक्षा, बीकानेर ने आज राज्य स्तरीय 38 कर्मचारियों की चयन सूची जारी की। हर वर्ष शिक्षा विभाग द्वारा संस्थापक अधिकारी से लेकर सहायक कर्मचारी तक को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाता है। इस वर्ष चयनित कर्मचारियों में पुष्पेन्द्र कुमार बूलीवाल का नाम भी शामिल है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button