पाली-जोधपुर डिपो की रोडवेज बस को वाया देवगढ रायपुर ( भीलवाड़ा ) -गंगापुर, गुरलां होकर भीलवाड़ा चलाने की ग्रामीणों ने मांग की, मेवाड़ मारवाड़ में कनेक्टिविटी मिलेगी

रायपुर/भीलवाड़ा। क्षेत्र के ग्रामीणों और नियमित यात्रियों ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (RSRTC) के उच्चाधिकारियों से पाली-जोधपुर डिपो की रोडवेज बस सेवा को नए मार्ग से संचालित करने की पुरजोर मांग की है। वर्तमान में इस क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन की कमी को देखते हुए, यात्रियों ने बस को वाया देवगढ़ रायपुर ( भीलवाड़ा) , गंगापुर, गुरलां और भीलवाड़ा होकर चलाने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही क्षेत्रिय विधायक भी इस रुट पर रोडवेज बस संचालन के लिए सरकार से मांग करें उपमुख्यमंत्री व परिवहन मंत्री प्रेम चन्द बैरवा से राज्य में नए बसों का बेड़ा मिला उस मेसे तीन चार रोडवेज बसों का संचालन वाया गुरलां गंगापुर रायपुर देवगढ़ की ओर संचालन शुरू करावे

पहले से जोघपुर भीलवाड़ा चलने वाली रोडवेज बस बन्द है उसे वापस शुरू करवाएं
- कनेक्टिविटी की समस्या: सोजत देवगढ रायपुर (भीलवाड़ा )और गंगापुर गुरला क्षेत्र के यात्रियों को भीलवाड़ा या जोधपुर जाने के लिए अक्सर निजी वाहनों या टुकड़ों में बसें बदलनी पड़ती हैं। सीधा मार्ग शुरू होने से समय और धन दोनों की बचत होगी।
- व्यापारिक और शैक्षणिक लाभ: सोजत देवगढ, रायपुर ( भीलवाड़ा ) गंगापुर और गुरलां के व्यापारियों और भीलवाड़ा में पढ़ने वाले छात्रों के लिए यह बस सेवा एक लाइफलाइन साबित हो सकती है।
क्षेत्र के लोगों का एम्स में चिकित्सा लाभ
भीलवाड़ा से जोधपुर रोडवेज बस चलने लगे तो जोधपुर एम्स में क्षेत्र के लोगों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकती है
ग्रामीणों की अपील: क्षेत्रवासियों का कहना है कि पाली डिपो की बसों का इस मार्ग पर विस्तार होने से न केवल राजस्व में वृद्धि होगी, बल्कि जोधपुर और भीलवाड़ा जैसे बड़े शहरों से जुड़ाव आसान हो जाएगा। हाल ही में राजस्थान रोडवेज द्वारा कई नए रूटों पर बसों का संचालन शुरू किया गया है, जै













