News

भीलवाड़ा में सेन समाज का प्रदर्शन, अभिषेक सेन हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • सत्यनारायण सेन गुरला

भीलवाड़ा। शाहपुरा निवासी अभिषेक सेन की जयपुर में संदिग्ध मौत को लेकर सेन समाज और सर्व समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। शनिवार को बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और राज्यपाल के नाम जिला कलेक्टर को 9 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि अभिषेक सेन की हत्या सुनियोजित तरीके से की गई है। उनका कहना है कि असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से पीट-पीटकर उसकी हत्या की और बाद में साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया, ताकि इसे आत्महत्या का रूप दिया जा सके।

समाज के प्रतिनिधि राजेश सेन ने बताया कि घटना की सूचना जयपुर के झोटवाड़ा थाना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अब तक न तो कोई ठोस कार्रवाई हुई है और न ही मामला दर्ज किया गया है। इससे समाज में भारी रोष है।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि मामले की निष्पक्ष जांच सीबीआई या उच्च स्तरीय एसआईटी से करवाई जाए। साथ ही आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा दिलाने की मांग की गई।

इसके अलावा ज्ञापन में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी देने और बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी सरकार द्वारा उठाने की मांग भी रखी गई। साथ ही मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सैलून व स्पा में कार्यरत कर्मचारियों का अनिवार्य पंजीकरण लागू करने की मांग भी की गई।

प्रदर्शन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल रहीं।

चेतावनी: प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि 7 दिनों के भीतर उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो सर्व समाज द्वारा अनिश्चितकालीन धरना और उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button