News

जयपुर हत्याकांड: अभिषेक सेन को न्याय दिलाने के लिए भीलवाड़ा में कल बड़ा विरोध प्रदर्शन

  • भीलवाड़ा| संवाददाता: सत्यनारायण सेन, गुरला

जयपुर के झोटवाड़ा क्षेत्र में शाहपुरा (भीलवाड़ा) निवासी अभिषेक सेन की संदिग्ध मृत्यु के मामले ने अब बड़ा रूप ले लिया है। परिजनों और समाज द्वारा इसे हत्या बताते हुए न्याय की मांग तेज कर दी गई है। इसी क्रम में सकल हिंदू समाज और सेन समाज के आह्वान पर 18 अप्रैल को भीलवाड़ा में विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

जानकारी के अनुसार, अभिषेक सेन जयपुर में सैलून का व्यवसाय करते थे और 4 अप्रैल को उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि आपसी रंजिश के चलते उनकी पीट-पीटकर हत्या की गई और बाद में मामले को आत्महत्या दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। मामले में जयपुर की झोटवाड़ा थाना पुलिस पर लापरवाही और आरोपियों को बचाने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं, जिससे समाज में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

इसी के विरोध में 18 अप्रैल को प्रातः 10:00 बजे भीलवाड़ा के मुखर्जी उद्यान में विरोध सभा आयोजित की जाएगी। प्रदर्शन में सकल हिंदू समाज और समस्त सेन समाज के लोग एकत्रित होकर राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, जिसमें दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की मांग की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि इस मामले को लेकर शाहपुरा क्षेत्र में पहले ही प्रदर्शन हो चुके हैं और अब भीलवाड़ा में होने वाला यह आंदोलन बड़े स्तर पर दबाव बनाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से शामिल होकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की अपील की है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button