टुण्डी झामुमो प्रखंड कार्यालय में बी एल ए -2 को लेकर बैठक आयोजित

टुण्डी : टुण्डी प्रखंड झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को बी एल ए -2 को लेकर प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें प्रखंड के हर पंचायतों से दो दो सक्रिय कार्यकर्ताओं की नियुक्ति पर गहनता से विचार विमर्श किया गया। सचिव अब्दुल रशीद अंसारी ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को सोमवार तक फार्म को झामुमो कार्यालय टुण्डी में जमा करने का निर्देश दिया ताकि समय पर फार्म प्रदेश कार्यालय को उपलब्ध हो सके।

मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव अब्दुल रशीद अंसारी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील कुमार बेसरा, श्रवण टुडू, संतूलाल किस्कू, अजीमुद्दीन अंसारी, अब्दुल गनी अंसारी, मोहम्मद अनवर अंसारी, श्रवण टुडू सुभाष महतो,लोकेश मुर्मू, मिहीलाल मुर्मू,सरवन बेसरा, अनिल कुमार चौड़े समेत कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।














