उपायुक्त धनबाद माध्वी मिश्रा लालमणि वृद्धा आश्रम पहुंचीं और मातृत्व दिवस पर केक काटा

- टुण्डी
धनबाद की उपायुक्त माधवी मिश्रा आज़ बुधवार को दक्षिणी टुण्डी के आसनडाबर स्थित लालमणि वृद्धा सेवा आश्रम पहुंचीं और बुजुर्ग असहायों के बीच केक काटकर मातृत्व दिवस मनायी। अपने संबोधन में उपायुक्त ने कहा कि बुजुर्ग असहायों की सेवा एक बहुत बड़ी पुण्य कार्य है तथा इन लोगों की उचित देखभाल करना सीधे साक्षात भगवान की सेवा करने के सामान है आगे उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि बहुत जल्द पानी की समस्याओं से जूझ रहे इस आश्रम को पानी की समुचित व्यवस्था बहुत जल्द मुहैया कराया जाएगा।

इसके अलावा उपायुक्त प्रखंड मुख्यालय के बगल स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय पहुंचीं जहां वार्डन मनोरमा कुमारी की उपस्थिति में आदिवासी छात्रावास में रह रहीं बच्चों से मिलीं और वस्तु स्थिति से अवगत हुईं वहां भी उपायुक्त की पानी की ही समस्या का सामना करना पड़ा जहां पानी जल्द सुलभ कराने को बातें कही। धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा की टुण्डी दौरें को लेकर टुण्डी प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय, अंचलाधिकारी जितेंद्र प्रसाद काफी सक्रिय देखें गए। उधर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की वार्डन मनोरमा कुमारी भी उपायुक्त की दौरे को लेकर मुस्तैद थीं।















