Local News

सादड़ी (राणकपुर)का स्नेह सम्मेलन 27 से 29 दिसंबर तक, ललित करबावाला होंगे 2025 के चेयरमैन

  • मुंबई

दीपक जैन


जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

सादड़ी जैन संघ के तत्वावधान में 27 से 29 दिसंबर को भारत मे बसे जैन सादड़ीवासियों का स्नेह सम्मेलन आयोजित होने जा रहा है


जिसे लेकर सादड़ीवासियों में जबरदस्त उत्साह का वातावरण हैं, व इसे यादगार बनाने हेतु मीटिंग का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने उत्साह से भाग लिया। दादर स्थित स्वामीनारायण सभाग्रह में आयोजित बैठक की शुरुवात नवकार मंत्र से हुई।दीप प्रज्वलन पोपट सुंदेशा प्रदीप राठौड़,रमेश रांका, हेमंत रतनपुरिया चौहान पोरवाल समाज से चंपालाल सोलंकी, निमित्त पुनमिया, नवरतन पुनमिया,रमेश रांका ने किया।इस अवसर पर बेंगलुरु निवासी ललित भीमराजजी करबावाला को सर्वसम्मति से सादड़ी स्नेह सम्मेलन 2025 का चैयरमेन नियुक्त किया गया है।

WhatsApp Image 2025 06 30 at 5.12.32 PM 1

Related Articles

नवनिर्वाचित चैयरमेन ने उन्हें यह जिम्मेदारी देने पर सभी का आभार व्यक्त किया व सम्मेलन के लिए सभी से सहयोग व सुझाव देने का निवेदन किया।सम्मेलन सादड़ी में 27 से 29 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा।सम्मेलन में क्रिकेट स्पर्धा, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मेरेथोंन के अलावा अनेक आयोजन होंगे। यह आयोजन सादड़ीवासियों को आपस में जोड़ने और सामुदायिक भावना को बढ़ावा देने का एक अवसर होगा।मीटिंग में अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button