75 वर्षीय बुजुर्ग महिला चम्पा देवी की अचानक गायब हो जाने से परिजनों का रो-रोकर हुआ़ बुरा हाल

टुण्डी : मनियांडीह थाना क्षेत्र के डंडाटांड़ गांव निवासी 75 वर्षीय चम्पा देवी पति से स्व तुलसी साव बुजुर्ग महिला जो विगत एक सप्ताह पूर्व मेहमानी जाने की बात बोलकर निकली और वापस नहीं लौटीं तो घर वालों ने अपने सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन शुरू कर दिया फिर कहीं से कोई अता पता नहीं चला तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका सताने लगा जिससे पूरा परिवारों का रो – रोकर बुरा हाल हो गया है।

शिक्षक पुत्र वंशीलाल साव ने मीडिया को बताया कि अचानक मेरी मां की इस तरह से ग़ायब हो जाने से सारा परिवार टूट सा गया है आज़ मैं मीडिया के माध्यम से समाज के हर वर्गों से आग्रह करता हूं कि अखबार की फोटो से चेहरा पहचान कर जिस किसी ने मेरी मां को सकुशल मेरे घर तक पहुंचाने का काम करेंगे उन्हें सम्मान पूर्वक उचित सम्मान मेरे द्वारा किया जायेगा मेरा मोबाइल नंबर 8340796366/9341261615 पर सूचना भी शेयर कर सकते हैं । आगे श्री साव ने कहा कि इस पुनीत कार्य के लिए हम सभी परिवार मदद करने वालों का सदैव आभारी रहकर आजीवन सम्मान करेंगे।














