टुंडी न्यूज

पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस के तत्वावधान में संगठन सृजन कार्यक्रम लगातार जारी

  • टुण्डी

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

DEEPAK KUMAR PANDEY
Correspondent Dhanbad

DEEPAK KUMAR PANDEY Correspondent - Dhanbad (Jharkhand)

WEBSITECALLEMAIL

खिलाड़ियों को फुटबॉल भेंट कर किया सम्मानित।


पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस द्वारा इन दिनों लगातार हर पंचायतों में पार्टी के निर्देश पर संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।इस कार्यक्रम के तहत प्रत्येक पंचायतों में पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव समेत बारह कार्यकारिणी सदस्यों का मनोनयन कर संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम लगातार जारी है।

आज़ शुक्रवार शाम को पूर्वी टुंडी प्रखंड के पंचायत रघुनाथपुर बाडी़डीह टोला में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक के नेतृत्व में संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत पंचायत अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव के पदों पर मनोनयन किया गया। सभी नवमनोनीत पदधारियों को आगामी तीन अगस्त को धनबाद जिला यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष का चुनाव में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का दिशा निर्देश जारी किया है।

IMG 20250801 WA0057

साथ ही ऊर्जावान खिलाड़ियों को पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक ने परिचय प्राप्त करते हुए फुटबॉल भेंट किया एवं कहा कि आज़ कांग्रेस युवाओं को सम्मान देने का काम कर रही है आगे युवाओं को रोजगार से जोड़ कर इन लोगों का विश्वास जीतने का काम करेगी ताकि आज़ के युवा कल के भविष्य को चरितार्थ कर सकें।

मौके पर पूर्वी टुंडी प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष योगेश प्रसाद रजक, उपाध्यक्ष मुलीराम दां, महासचिव देवरंजन रजक, अल्पसंख्यक मोर्चा नेता सिद्धिक अंसारी,पूर्वी टुंडी मंडल अध्यक्ष प्रदीप मुर्मू,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष विनेश मुर्मू, रघुनाथपुर पंचायत अध्यक्ष नीतीश कुमार मुर्मू, उपाध्यक्ष मनींद्र मुर्मू,वरूण हांसदा , बिट्टू गोस्वामी समेत सभी कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button