Crime News

कबूतरों को दाना डालना बना‌ गुनाह, हाई कोर्ट का बड़ा आदेश

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

जेठमल राठौड़
रिपोर्टर

जेठमल राठौड़, रिपोर्टर - मुंबई / बाली 

emailcallwebsite

मुंबई के दादर स्थित कबूतरखाने में लगातार नियमों की अनदेखी और सार्वजनिक स्वास्थ्य को हो‌ रहे नुकसान पर बाॅम्बे हाईकोर्ट ने सख्त‌ अपनाया हैं। कोर्ट ने मुंबई मनपा को निर्देश दिया हैं। कि जो लोग‌ प्रतिबंध के बावजूद कबूतरों को दाना‌ डालते पाए जाएं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की‌ जाए।

यह आदेश मीडिया रिपोर्ट और दादर‌ कबूतर खाने की ताजा तस्वीरों के आधार पर दिया गया, जिसमें सडकों पर पैले पंख, गंदगी और‌ धूल की वजह से राहगीरों को तकलीफ होती दिखाई गई थी। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह की गतिविधियां न केवल अस्वच्छता फैलाती हैं, बल्कि यह बीमारियों का कारण भी बन सकती हैं। न्यायालय ने कहा अगर‌ कोई कानून का‌ पालन नहीं करना‌ चाहता तो कानून को अब उन पर सख्ती से अमल करना चाहिए।

IMG 20250802 WA0077

अदालत ने साफ किया कि धार्मिक या सांस्कृतिक मान्यताओं के नाम‌‌ पर जनस्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नही‌ होने दिया जा सकता। कोर्ट ने बीएमसी को‌ निर्देश दिया हैं कि वह‌ कबूतरखानों में विशेष सीसीटीवी कैमरे लगाकर निगरानी बढाए और वहाँ नेट या अन्य आवरण लगाकर कबूतरों को दाना डालने से रोके इसके साथ ही बीट मार्शल और‌ निगरानी अधिकारी पुरे दिन के लिए तैनात करने को कहा हैं। अदालत ने पुलिस को भी निर्देश दिया हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button