मकनपुर शरीफ़ में उर्स अबुल वक़ार व उर्स अमीरुल औलिया 19-20 अगस्त को, तैयारी हुई तेज


कानपुर नगर- दारुन्नूर मकनपुर शरीफ़ में विगत वर्षों की भांति इस साल भी परम्परा के अनुसार एक विशाल रूहानी इज्तिमा आयोजित होने जा रहा है। हज़रत क़ुत्बे आलम सैयद अबुल वक़ार कल्बे अली रहमतुल्लाह अलैह और हज़रत अमीरुल औलिया सैयद मंज़र अली रहमतुल्लाह अलैह का सालाना उर्स मुबारक 19 और 20 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।
क़ुत्बे आलम और अमीरुल औलिया की रूहानी सेवाएँ_ हज़रत सैयद अबुल वक़ार कल्बे अली रहमतुल्लाह अलैह अपने दौर के महान दाई-ए-इस्लाम और मुबलिग-ए-मदारियत थे। अल्लाह ने आपको रूहानियत में इतना बुलंद मक़ाम दिया कि आप “क़ुत्बे आलम” के लक़ब से मशहूर हुए।
आपके फ़रज़ंदे अरजमंद हज़रत सैयद मंज़र अली रहमतुल्लाह अलैह ने वालिदे मोहतरम की तर्बियत से फ़ैज़ हासिल कर “अमीरुल औलिया” का लक़ब पाया। दोनों बुज़ुर्गों की ज़िन्दगी बरकत और फ़ैज़ का चश्मा रही और आज भी इनके मज़ार पर ज़ाएरीन को रूहानी सुकून नसीब होता है।
उर्स के सभी इंतज़ामात मुकम्मल हो चुके हैं। मुल्क़ के अलग–अलग इलाक़ों से जलीलुल-क़दर उलमा और मशाइख शरीक होंगे।
इनमें शैख़े तरीक़त हज़रत क़ारी सैयद महज़र अली वक़ारी मदारी, हज़रत सैयद अज़हर अली वक़ारी मदारी, हज़रत सैयद आले गौस समदानी मियाँ किछौछा शरीफ़, हज़रत अल्लामा मुफ़्ती फ़ैज़ हसन सफवी सफीपुर शरीफ़, हज़रत मुफ़्ती मोहम्मद आसिफ मुजद्ददी कन्नौज,अल्लामा असलम मीनाई कलकत्ता , मुफ्ती शफीकुल क़ादरी मुम्बई,मुफ्ती काशिफ सईद बहेड़ी और दूसरे नामवर उलमा शामिल हैं।
यह जानकारी सैयद शाज़िर अली जाफरी ने देते हुए बताया है उर्स की तक़रीबात में आम व ख़ास की बड़ी तादाद में शिरकत मुतवक़्क़े है। नात, ज़िक्र व अज़कार और दुआई इज्तिमात से यह आयोजन एक रूहानी माहौल में ढल जाएगा। इंतज़ामिया के मुताबिक़, ज़ाएरीन के लिए रहाइश, खाना और सहूलियतों का भी ख़ास बंदोबस्त किया गया है।
इस मौके पर हज़रत अल्लामा मुफ़्ती मोहम्मद आरिफ मंज़री अल-अज़हरी साहब की दो नई किताबों का आगाज़ किया जाएगा।
इंतज़ामिया ने तमाम मुहिब्बाने औलिया से अपील की है कि वे बड़ी तादाद में शिरकत कर के इस रूहानी इज्तिमा को कामयाब बनाएँ और औलिया-ए-किराम के फ़ैज़ व बरकत से अपने दिलों को रोशन करें।







