ReligiousFestival

नवदुर्गा पूजा आराधना का पर्व नवरात्रि में सेन युवा एकता मंच द्वारा तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन होगा 

  •  भीलवाड़ा :

Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

समाज सेवा में अग्रणी युवाओं का संगठन सेन युवा एकता मंच भीलवाड़ा नवरात्रि के अवसर पर 26, 27 और 28 सितंबर को तीन दिवसीय गरबा महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है सेन युवा एकता मंच के मीडिया प्रवक्ता दिनेश सेन उपरेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले वर्ष इस आयोजन की शुरुआत की गई थी, जिसको निरंतरता में लाते हुए भव्य विशाल आयोजन किया जाएगा सेन युवा एकता मंच के जिलाध्यक्ष अश्विन सेन बनेड़ा ने रविवार को नारायणी धाम पुराना शहर में शाम को एक विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें आगामी गरबा महोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई इस बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी विषय बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया और सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस आयोजन को विशाल और भव्य किया जाएगा।

230772b5e4d0771cd023028acca9d7ac1661753199003359 original

जिससे समाज के लोगों को एक साथ लाना और नवरात्रि के पावन अवसर पर देवी की आराधना करना है सेन युवा एकता मंच के संस्थापक अध्यक्ष विकास सेन ने तीन दिवसीय आयोजन की सफलता के लिए अलग-अलग टीम तैयार की हैं, जिनमें विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और सभी से कड़ी मेहनत करने का आग्रह किया गया है। इस बैठक में महादेव सेन, सोनू सेन, दीपक सेन, लकी सेन, गोपाल सेन, गौतम सेन, सागर सेन, यश सेन, महावीर सेन, तुसार सेन, शिवराज सेन, अभिषेक सेन, लक्की सेन, अशोक सेन, सर्वेश सेन, रामकुमार सेन, सुनील सेन सहित और कई अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button