भायंदर पश्चिम राठौड़ परिवार में गणपति बाप्पा का आगमन

- भायंदर पश्चिम
ईदरा कॉम्प्लेक्स, सो लिमिटेड के ऋषभ विक्रम राठौड़ के फ्लैट में 26 अगस्त 2025 को शुभ मुहूर्त रात 8:30 बजे नासिक ढोल की मधुर ध्वनियों और बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच गणपति बाप्पा का हर्षोल्लास से स्वागत हुआ। आतिशबाज़ी और “गणपति बाप्पा मोरया” के जयघोष से पूरा वातावरण मंत्रमुग्ध हो गया।
गणेश चतुर्थी के दिन प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में पंडित विमलेश महाराज ने वेद मंत्रों के उच्चारण के साथ भगवान गणेश की स्थापना की। नवग्रह, कलश देवता, चौदह देवियाँ, अंबे माताजी और गोरी का पूजन किया गया। दीप प्रज्वलित किए गए, आरती उतारी गई और बाप्पा को भोग अर्पित किया गया। यह राठौड़ परिवार के घर में गणपति स्थापना का दूसरा वर्ष रहा।

28 अगस्त 2025 को विशेष आरती और भोग अर्पण किया गया। इस अवसर पर भूतपूर्व नगर सेवक भगवती शर्मा, ध्रुव किशोर पाटिल, समाजसेवक भरत कोटारी सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे और दर्शन का लाभ लिया। तत्पश्चात पंडित विमलेश महाराज ने विधिविधान से गणपति जी का उत्थापन कराया। महाआरती, प्रसाद वितरण के बाद, बाप्पा को रोहित टेम्पो सर्विस में विराजित कर नासिक ढोल की थाप और गुलाल के रंगों के बीच नाचते-गाते भावुक वातावरण में मांडवी तालाब विसर्जन के लिए ले जाया गया।
विदाई आरती के साथ सभी की आंखें नम हो गईं और दुखी मन से बाप्पा को अगले वर्ष जल्दी आने की प्रार्थना करते हुए विदा किया गया।
गणपति बाप्पा मोरया! मंगल मूर्ति मोरया!
















