टुंडी न्यूज
मनियांडीह पुलिस ने फरार चल रहे वारंटी के घर इस्तेहार चिपकाया

- टुण्डी
टुण्डी के मनियांडीह थाना द्वारा पिछले एक बर्ष से फरार चल रहे वारंटी के खिलाफ आज़ शनिवार को जाताखूंटी पंचायत के मारेडीह टोला निवासी सुनील हांसदा उर्फ सुनील हेंब्रम के आवास पर पूरे ढ़ोल नगाड़े के साथ पहुंची और उसके घर के दिवार में इस्तेहार चिपकाया।

बताते चलें कि केस नंबर 595/24 की धारा के तहत मामला दर्ज है जिसमें पुलिस सुनील की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि उक्त वारंटी पिछले एक बर्ष से फरार चल रहा है इसपर भी सशरीर उपस्थित नहीं होता है तो घर की कुर्की जब्ती की कारवाई की जायेगी।
















