नव दुर्गा मित्र मंडल की माताजी की गरबी का विसर्जन हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

भायंदर पश्चिम ईदरा कॉम्प्लेक्स, देव दर्शन, रत्न दीप और देवछाया बिल्डिंग में नवरात्रि उत्सव के अंतर्गत माताजी की कलश गरबी स्थापना और विसर्जन का आयोजन हुआ। इस वर्ष विसर्जन का लाभ रीना रमेशकुमार जैन को प्राप्त हुआ। उन्होंने माताजी की गरबी को सिर पर उठाकर राम मंदिर तक प्रस्थान किया।
दशहरे के अवसर पर माताजी की आरती मिथीला बेन प्रतिक शाह द्वारा उतारी गई। तत्पश्चात पंडितजी द्वारा मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से गरबी का विसर्जन किया गया। इस अवसर पर बहनों और भाइयों ने बारी-बारी से गरबी को सिर पर उठाया और जयकारों के साथ माताजी को राम मंदिर ले जाया गया।




विसर्जन उपरांत प्रसाद स्वरूप फाफड़ा-जलेबी, फ्रूट सलाद, चाय, कॉफी और बिस्कुट का नाश्ता रखा गया, जिसका भक्तों ने भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल के सर्वेसर्वा जयंतीभाई पुनमिया, प्रतिक शाह, दीपक मामा, प्रकाश भाई मोदी, राजेश शाह, ललितभाई, रमेशभाई, हितेश जैन, भावेश शाह, किरीट शाह, प्रवीण राठौड़, विक्रम राठौड़, करण धोका (बॉबी), धवल रबारी, जिगर पुरोहित, क्रिश मोदी सहित कई कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की।
माताजी की विदाई के समय उपस्थित सभी की आंखें नम हो गईं और वातावरण माताजी के जयकारों से गूंज उठा।














