प्रखंड स्तरीय किसान मेले का विधायक ने फीता काट कर किया शुभारंभ

- टुण्डी
झारखंड के किसानों में खेती कार्य को लेकर अटूट लग्न और मेहनत साफ़ झलकता है – मथुरा प्रसाद महतो
टुण्डी प्रखंड परिसर में आज़ मंगलवार को प्रखंड स्तरीय किसान मेले सह गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसका शुभ उद्घाटन विधायक मथुरा प्रसाद महतो की गरिमामय उपस्थिति में फीता काट कर विधिवत शुभारंभ किया गया। विधायक ने बारीकी से किसानों द्वारा उन्नत फल फुल , सब्जियां और पशुधन वाले स्टालों को देखा और किसान भाईयों के प्रति आभार प्रकट किया। गोष्ठी में उपस्थित किसानों को संबोधित करते विधायक श्री महतो ने कहा कि झारखंड के किसानों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं यही किसान भाईयों के बदोलत देश आज़ अनाज में आत्मनिर्भरता का मुकाम हासिल किया है। किसानों का लग्न और मेहनत इस गोष्ठी में लगे विभिन्न फलों और सब्ज़ियों से पूरा विश्वास हो गया है कि हमारे किसान भाईयों को अगर समय पर कृषि उपकरण और बीज उपलब्ध करा दिए जाएं तो यह पूरे देश को अनाजों से भर सकते हैं। आज़ किसान भाईयों ने इस प्रदर्शनी सह गोष्ठी से आभास दिलाने का काम किया है।

विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किसान मेले में विभिन्न क्षेत्रों से आएं प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया और प्लस टू उच्च विद्यालय टुण्डी के छात्र छात्राओं को खेती संबंधित अच्छी चित्रांकन पर पुरस्कृत किया। मौके पर जिला कृषि पदाधिकारी अभिषेक मिश्रा, जिला कृषि अभियंता अभय बाडा, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी कुमारी कंचन लातेहार कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ देवकांत प्रसाद, वैज्ञानिक योगेन्द्र प्रसाद सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी विशाल कुमार पाण्डेय , अंचलाधिकारी सुरेश कुमार वर्णवाल ,विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, जिला कार्य समिति सदस्य मदन महतो,प्रमुख मालती मरांडी, ज़िप सदस्या मीना हेंब्रम, पूर्णाडीह मुखिया बसंत नारायण तिवारी,कोल्हर मुखिया विजय कुमार मंडल,कदैंया मुखिया अजीमुद्दीन अंसारी, रतनपुर मुखिया गरीबन बीबी टुण्डी मुखिया रेखा देवी, उपमुखिया संतूलाल किस्कू,बी टी एम संतोष सिंह, झामुमो मंडल अध्यक्ष फूलचंद किस्कू, सचिव अब्दुल रशीद अंसारी समेत प्रखंड के सभी कृषि मित्र उपस्थित थे।










