VIDHYA BHARATI NEWSEducation & Career

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना में मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

  • फालना

आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक फालना में बुधवार को मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सूर्यदेव एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य मनोहर रावल के द्वारा मकर संक्रांति पर्व के सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति त्याग, सेवा, समरसता एवं नई ऊर्जा का पर्व है, जो जीवन में सकारात्मक परिवर्तन का संदेश देता है।

IMG 20260114 WA0029

छात्र-छात्राओं द्वारा सूर्य नमस्कार, देशभक्ति गीत प्रस्तुतियाँ दी गईं। भैया बहिन ने पारंपरिक वेशभूषा में तिल-गुड़ के महत्व को दर्शाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी।

IMG 20260114 WA0030

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी भैया-बहनों को तिल-गुड़ एवं प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मकर संक्रांति पर्व को सामाजिक समरसता, संस्कार और राष्ट्रभाव के साथ मनाने का संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्य-आचार्या एवं भैया बहिन उपस्थित रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button