News

देसूरी एसीबीईओ विजयसिंह माली ने सादड़ी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत किया निरीक्षण, दिए दिशा निर्देश

देसूरी एसीबीईओ माली ने सादड़ी के विद्यालयों का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश

सादड़ी 5फरवरी।

अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी देसूरी विजयसिंह माली ने पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भादरास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावरियों का झूंपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणो का अरट सादड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी की कार्यवाहक संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी ने बताया कि एसीबीईओ माली ने विद्यालय का शाला संबलन के तहत निरीक्षण किया। माली ने कक्षाओं,आईसीटी लेब,एम डी एम, पुस्तकालय व कार्यपुस्तिकाओं का अवलोकन किया तथा अभिलेखों की जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।माली ने विद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों से संवाद कर विद्यालय की शैक्षिक सहशैक्षणिक प्रगति का फीडबैक लिया ।

WhatsApp Image 2026 02 05 at 4.50.44 PM WhatsApp Image 2026 02 05 at 4.50.49 PM WhatsApp Image 2026 02 05 at 4.50.52 PM

उन्होंने विदयालय में संचालित बाल वाटिका की कक्षाओं व पुस्तकालय का अवलोकन कर प्रभारी शिक्षिका कविता व मनीषा सोलंकी के कार्य को सराहा। उन्होंने बोर्ड परीक्षा की तैयारियों का भी फीडबैक लिया।कार्यवाहक संस्था प्रधान मधु कुमारी गोस्वामी ने विश्वास दिलाया कि उनके द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों की पालना की जाएगी।

इस अवसर पर उप प्राचार्य कन्हैयालाल माली, कविता कंवर, प्रकाश कुमार शिशोदिया, सरस्वती पालीवाल, वीरम राम चौधरी,रमेश सिंह राजपुरोहित, सुशीला सोनी केना राम व गजेंद्र सिंह समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।

इससे पहले माली ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भादरास, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावरियो का झूपा, राजकीय प्राथमिक विद्यालय मीणो का अरट सादड़ी का शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।इस अवसर पर संस्था प्रधान मुकेशकुमार सूचक, रामनिवास यादव व लहरीराम मीना सहित स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि विद्यालयों की शैक्षिक सहशैक्षणिक व भौतिक स्थिति की जांच हेतु शाला संबलन एप के माध्यम से शिक्षा अधिकारी विद्यालय जाकर शाला संबलन करते हैं।

© Luniya Times | Education News Rajasthan

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button