टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने किए दो विकास कार्यों के शिलान्यास



टुण्डी में विकास की सौगात
लूनिया टाइम्स न्यूज | रिपोर्ट: दीपक पाण्डेय, टुण्डी
टुण्डी: क्षेत्र के विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने रविवार को अपने विधानसभा क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण विकास कार्यों का शिलान्यास कर ग्रामीण जनता को बड़ी सौगात दी। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखा गया।
तालाब निर्माण का भूमि पूजन
कार्यक्रम की शुरुआत पश्चिमी टुंडी क्षेत्र के जीतपुर पंचायत अंतर्गत बस्तीकुल्ही में हुई, जहां भूमि संरक्षण योजना के तहत बनने वाले तालाब का विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस परियोजना से क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई।

विद्यालय में आधुनिक भवन का शिलान्यास
इसके बाद विधायक ने पूर्वी टुंडी प्रखंड के रूपन उच्च विद्यालय में डीएमएफटी फंड से बनने वाले जी+1 भवन का नारियल फोड़कर शिलान्यास किया। इस भवन में डाइनिंग हॉल, किचन और ऑडिटोरियम हॉल का निर्माण किया जाएगा। साथ ही सैनिटरी और विद्युतीकरण कार्य भी किया जाएगा।
सरकार की प्राथमिकताएं
समारोह को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार
शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी और रोजगार के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है,
ताकि ग्रामीण जनता आत्मनिर्भर बन सके और बेहतर जीवन जी सके।
उपस्थिति
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष इन्द्रलाल बास्की,
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, सचिव शत्रुघ्न मंडल, तपन मंडल, सुबोधन मुर्मू,
विकास महतो, रामचन्द्र मुर्मू, मदन महतो, रफीक अंसारी, बसंत कुमार महतो,
रूपन मुखिया सतीश मुर्मू, आनंद महतो, वशीर अंसारी, अजीत मिश्रा, संतोष यादव,
जाहिद हुसैन सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं छात्रगण मौजूद रहे।














