News

जयपुर | अंबेडकर जयंती कार्यक्रम के संभाग संयोजक बने रोशन मेघवंशी

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space
Satyanarayan Sen
Reporter

Satynarayan sen is a Reporter from Bhilwara and Publish many types of other Categories.

CallEmail

गुरला/जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में 13 अप्रैल 2026 को जयपुर में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जयंती की पूर्व संध्या पर होने वाले इस आयोजन में राजस्थान के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोशन मेघवंशी को अजमेर संभाग का संयोजक नियुक्त किया गया है। उनके नेतृत्व में संभाग स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि कार्यक्रम को सफल और प्रभावी बनाया जा सके।

WhatsApp Image 2026 04 07 at 3.42.11 PM 1

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य और प्रदेश अध्यक्ष निहालचंद मेघवाल के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित होगा।

कार्यक्रम को सामाजिक समरसता और जागरूकता का महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है। कार्यकर्ताओं में इसे लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारियां जोरों पर हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button