News

वित्त विशेषज्ञ भरत कुमार ने गुरु नानक जयंती पर देशवासियों को बधाई दी

Finance expert Bharat Kumar congratulated people on Guru Nanak Jayanti.

मुंबई। मशहूर वित्त विशेषज्ञ भरत कुमार सोलंकी ने देशवासियों को गुरु नानक देव की जयंती पर शुभकामनाएं दी। गुरु नानक देव जयंती हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाई जाती हैं।कहते हैं कि इस दिन सिखों के प्रथम गुरु नानक साहब का जन्म हुआ था। गुरु नानक देव की जयंती को गुरु पर्व और प्रकाश पर्व के रूप में मनाया जाता हैं।

इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं।गुरुद्वारों में होने वाले भजन, कीर्तनों में शामिल होते हैं।
इस साल गुरु नानक जयंती सोमवार, 27 नवंबर यानी आज मनाई जाएगी। यह त्योहार हर साल कार्तिक पूर्णिमा को ही मनाया जाता है। कहते हैं कि इस दिन सिख धर्म के लोग लोग गुरुद्वारे जाकर गुरुग्रंथ साहिब का पाठ करते हैं। गुरुद्वारों में होने वाले भजन, कीर्तनों में शामिल होते हैं।

गुरु नानक देव की मां का नाम तृप्ता और पिता का नाम कल्याणचंद था। नानक साहिब का जन्म 15 अप्रैल 1469 को पाकिस्तान स्थित पंजाब के तलवंडी में हुआ था। यह जगह ननकाना साहिब के नाम से भी लोकप्रिय हैं। सिख धर्म में गुरु नानक देव जी की जयंती का विशेष महत्व हैं। गुरु नानक देव जी ने अपना पूरा जीवन समाज सुधारक के रूप में समर्पित कर दिया।

उन्होंने जात-पात, ऊंच-नीच और भेद-भाव को मिटाने के लिए खास कदम उठाए थे। इंसानियत के नाम पर लोगों को एकता के सूत्र में बांधने के लिए उपदेश दिए थे। नानक साहब ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया, इसी वजह से उनकी जयंती हर साल प्रकाश पर्व के रूप में मनाई जाती हैं।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button