चौधरी अब्दुल्लाह सैकड़ों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल, कानपुर में हुआ भव्य स्वागत


कानपुर, 14 मई 2026:
अलीगढ़ यूनिवर्सिटी के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व राज्यमंत्री और लोकदल अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे स्वर्गीय चौधरी जियाउल इस्लाम के पुत्र चौधरी अब्दुल्लाह ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उन्होंने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और सीतापुर के सांसद राकेश राठौर की उपस्थिति में अपने सैकड़ों साथियों के साथ पार्टी का दामन थामा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि 22 मई के बाद नवनियुक्त सदस्यों को पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी।
इसी कड़ी में आज कानपुर के पूर्व एआईसीसी (AICC) अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय सचिव रहे मरहूम अब्दुल मन्नान के बेटों—फैसल मन्नान और हासिर मन्नान—ने अपने कार्यालय पर चौधरी अब्दुल्लाह का जोरदार स्वागत किया। इस खुशी के मौके पर उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान (मिठाई) वितरण किया गया।
इस स्वागत समारोह के अवसर पर कांग्रेस के पूर्व सचिव गुफरान अहमद चांद, अनस राशिद, मो० शफी बाबू, मो० खान शीरू भाई, अख्तर भाई समेत कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे



