हिंदी पत्रकारिता के जनक को नमन: कानपुर के शास्त्री भवन में भव्य कार्यक्रम, एनएमपीसी मीडिया डायरी का हुआ विमोचन


कानपुर/ भारत का सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय संगठन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब के तत्वाधान में राष्ट्रीय हिन्दी पत्रकारिता दिवस के शुभ अवसर पर आज दिनांक 30 मई को शास्त्री भवन ग्वालटोली कानपुर में आज ‘राष्ट्रीय हिंदी पत्रकारिता दिवस’ के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

यह कार्यक्रम हिंदी पत्रकारिता के जनक पंडित जुगल किशोर शुक्ल को समर्पित था, जिन्होंने 30 मई 1826 को देश के पहले हिंदी समाचार पत्र ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन किया था। आज 200 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भारतीय प्रेस परिषद पूर्व सदस्य श्री श्याम सिंह पंवार जी द्वारा पत्रकार पुरोधा व स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय गणेश शंकर विद्यार्थी जी व हिन्दी पत्रकारिता के जनक स्वर्गीय जुगुल किशोर शुक्ल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर की गई NMPC मीडिया डायरी का विमोचन भी हुआ और जिला कार्यकारिणी का शपथ गृहण का कार्यक्रम भी कराया गया

और विशिष्ट अतिथि शासन प्रशासन अधिवक्ताओं के साथ साथ कई एक नेता गण सम्मानित अधिकारियों, प्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों की गौरवपूर्ण उपस्थिति में सभी अतिथियों को प्रमाणपत्र, पेन, मीडिया डायरी देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथियों व मुख्य अतिथि को प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र के साथ माल्यार्पण करते हुए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने हिंदी पत्रकारिता के गौरवशाली इतिहास और वर्तमान परिदृश्य पर विस्तृत चर्चा की।

समारोह को संबोधित करते हुवे देश के चौथे स्तंभ की भूमिका पर कार्य कर रहे पत्रकारों को शुभकामना देते हुए कहा, “हिंदी पत्रकारिता ने स्वतंत्रता संग्राम से लेकर आज के डिजिटल युग तक समाज को जागरूक करने और लोकतंत्र को मजबूत करने में अहम् भूमिका निभाई है।” उन्होंने पत्रकारों से अपील की कि वे अपने लेखन में निष्पक्षता और जनहित के मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया पूर्व सदस्य श्री श्याम सिंह पंवार ने ‘उदन्त मार्तण्ड’ के संघर्षों को याद करते हुए आधुनिक समय में हिंदी मीडिया की चुनौतियों और सोशल मीडिया के दौर में सत्यता के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर कानपुर नगर के वरिष्ठ पत्रकार एडिटर-इन-चीफ, Knews India से दुर्गेंद्र सिंग जी व वरिष्ठ पत्रकार शान्तनु त्रिपाठी जी सहित वरिष्ठ पत्रकार दैनिक भास्कर आलोक पांडे जी, खुलासा कानपुर संपादक संजय शर्मा, नगर संवाद संपादक राघवेन्द्र सिंह, वरिष्ठ पत्रकार राजबहादुर धुरिया, वरिष्ठ समाजसेवी विजय कपूर, पूर्व सांसद राजाराम पाल, अनुसूचित जन जाति आयोग सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, नगर निगम अध्यक्ष मुन्ना हजारिया, नशा मुक्ति केन्द्र संचालक ज्योति बाबा एवं कानपुर बार एसोसिएशन महामंत्री एडवोकेट विनय मिश्रा, उपाध्यक्ष मोहम्मद तौहीद, मंत्री एडवोकेट के के तिवारी, संयुक्त मंत्री एडवोकेट विवेक सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट भगवत दास, द लॉयर्स एसोसिएशन कानपुर महामंत्री एडवोकेट राजीव यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट रमाकांत मिश्रा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष एडवोकेट पुष्कर धर द्विवेदी, कार्यकारिणी अवधेश सिंह तोमर व रश्मि गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट रविन्द्र शर्मा, सहित कई एक वरिष्ठ पत्रकारो, अधिवक्ताओं का सम्मान किया गया। वरिष्ठ पत्रकारों को समाज और पत्रकारिता जगत में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए शॉल, स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन नेशनल मीडिया प्रेस क्लब राष्ट्रीय अध्यक्ष एम डी शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री एडवोकेट ज्ञानेंद्र कटियार, राष्ट्रीय संगठन मंत्री जागेश्वर द्वारा किया गया और कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा जिला कमेटी का शपथ गृहण कराया गया कानपुर जिलाध्यक्ष अमित कुमार,, जिला महामंत्री सुरेश सविता वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष विजय कुमार श्रीवास्तव, जिला अधिवक्ता मोर्चा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रशान्त मिश्रा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सोनिया रानी सहित 21 पदाधिकारियों के साथ साथ चित्रकूट से अन्नू मिश्रा, फतेहपुर से जिलाध्यक्ष शाह आलम वारसी, बांदा से जिलाध्यक्ष गिरिजा शंकर अवस्थी, कानपुर देहात से जिलाध्यक्ष शिवकरण शर्मा , महामंत्री अनिल कुमार अपनी टीम के साथ शपथ गृहण किया। कार्यक्रम आयोजक समिति में मण्डल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, एडवोकेट अवधेश सिंह तोमर, मंडल महामंत्री वीरेंद्र कुमार शर्मा ने खास भूमिका निभाई । इस अवसर पर स्थानीय पत्रकार, साहित्यकार और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
उप्र. विधान सभा अध्यक्ष मा सतीश महाना जी, कानपुर लोकप्रिय सांसद मा. रमेश अवस्थी जी, मा. देवेन्द्र सिंह भोले जी सहित सभी कानपुर के माननीय विधायको ने अपने अपने शब्दों में कार्यक्रम की सफलता व NMPC Media Dairy के प्रकाशन हेतु शुभकामनाये भेजी।
कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पत्रकारों, अधिवक्ताओं, शासन प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी, प्रतिनिधि की गौरवपूर्ण उपस्थिति रही। सभी आगंतुकों ने भोजन व जलपान गृहण किया। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से शाम 5 भेजे तक सम्पन्न रूप से चला। अभी अतिथियों व आगंतुकों का स्वागत व सम्मान के उपरांत कार्यक्रम का समापन हुआ। सभी ने पत्रकार एकता जिंदाबाद, जय हिंद जय भारत के नारे के साथ कार्यक्रम को विराम दिया।


