News

सेवा भारती के सेवा प्रकल्प का अवलोकन कर सराहा

सादड़ी 14मार्च।

समाजसेवी जीवन भाई पुनमिया तथा जवाहर भाई मेहता ने सेवा भारती द्वारा संचालित सेवा प्रकल्प स्वर्गीय हीरा लाल जी हिम्मत मल जी सेवा केंद्र का अवलोकन किया तथा सेवा भारती के बारे में जानकारी प्राप्त की। सेवाभारती के प्रकल्प को देखकर प्रभावित हुए पुनमिया ने केंद्र के लिए दो सिलाई मशीनों की सहयोग राशि भेंट की।

सेवा भारती के जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि समाजसेवी भामाशाह पुनमिया अपने साथी जवाहर मेहता व गजराज बोहरा के साथ सादड़ी के गोरों बॉस में संचालित निःशुल्क सिलाई मशीन प्रशिक्षण सेवा केंद्र पहुंचे। जहां सेवा भारती के जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी ने उनका स्वागत किया तथा प्रांत सहमंत्री विजय सिंह माली ने सेवा भारती के बारे में जानकारी दी तथा नगर में चल रहे सेवा प्रकल्पों से अवगत कराया व सेवा भारती संस्थान की सेवा क्षेत्र में भविष्य की कार्य  योजना बताई। सेवा भारती की गतिविधियों से प्रभावित पुनमिया ने केंद्र के लिए 2 सिलाई मशीनों की सहयोग राशि सेवाभारती के पदाधिकारियों को भेंट की तथा भविष्य में और सहयोग करने का वादा किया।

WhatsApp Image 2024 03 14 at 15.13.20


यह भी पढ़े  सेवाभारती के स्वर्गीय हीराचंद हिम्मतमल परमार सेवा केंद्र में महिला एवं बाल विकास केन्द्र का हुआ शुभारंभ


उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा संस्कार स्वावलंबन समरसता के सूत्रों के आधार पर शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य करती है। सादड़ी नगर में भी इसके द्वारा बाल संस्कार केन्द्र, योग केंद्र, सिलाई केंद्र तथा वैभव श्री का संचालन किया जा रहा है।


राजस्थान सचिवालय परिसर को चार चाँद लगा रहे हैं यह 10 प्रजातियों के गुलाब

पशुपालन और गोपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

लोकसभा अध्यक्ष बिरला पहुंचे कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट चिन्हित भूमि, अधिकारियो से लिया फीडबैक

 

Click to join Luniya Times News Whatsapp Group

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button