NewsLocal News

अखिल भारतीय जैन नारी संगठन ने सेवा भारती को 10 सिलाई मशीनें भेंट की

  • सादड़ी

अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन ने अध्यक्ष बदाम बाई सोलंकी व सचिव सुशीला मेहता के नेतृत्व में स्थानीय गोरो का बास में सेवा भारती द्वारा संचालित स्वर्गीय हीराचंद जी हिम्मत मल जी परमार सेवा केन्द्र पर सिलाई प्रशिक्षण हेतु 10 सिलाई मशीने भेंट की तथा सेवा भारती के केंद्रों को भविष्य में भी सहयोग का विश्वास दिलाया।


सेवा भारती जिला प्रचार प्रमुख दिनेश लूणिया ने बताया कि अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन के पदाधिकारियों का सेवा केंद्र पहुंचने पर सेवा भारती जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल सोलंकी व महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल के नेतृत्व में स्वागत किया गया।

WhatsApp Image 2024 07 16 at 17.00.06

लूणिया ने बताया कि जैन नारी संगठन अध्यक्ष बदाम बाई सोलंकी समेत समस्त पदाधिकारियों ने सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से बातचीत की तथा उनसे इस सेवा केंद्र का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने सेवा भारती के कार्यो की भूरि भूरि प्रशंसा की। अखिल भारतीय सादड़ी जैन नारी संगठन की बदामबाई सोलंकी, सुशीला मेहता, चंपावती सोलंकी, हंसा सोलंकी, तारा पुनमिया, रतन पुनमिया, नीमा खिंवसरा ने अपने करकमलों से सिलाई मशीनों का सिलाई प्रशिक्षण हेतु शुभारंभ किया।

WhatsApp Image 2024 07 16 at 17.00.07 1

इस अवसर पर प्रांत सह मंत्री विजय सिंह माली ने उन्हें सेवा भारती की गतिविधियों से अवगत कराया। नगर महिला कार्य प्रमुख विजय लक्ष्मी गोस्वामी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महेंद्र सोलंकी, दिलीप पुनमिया, प्रवीण मेहता, सरोज टाकतथा प्रकल्प शिक्षिका करिश्मा, रेखा, ललिता भी उपस्थित रहीं। उल्लेखनीय है कि सेवा भारती नर सेवा नारायण सेवा के ध्येय के साथ शिक्षा स्वास्थ्य स्वावलंबन तथा सामाजिक आयाम के सेवा कार्य कर रही है।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button