राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र का भारत माता आश्रम पर आगमन

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल कलराज मिश्र का नोहर स्थित भारत माता आश्रम पर आगमन हुआ जहां पर आश्रम के महंत रामनाथ अवधूत ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर महंत अवधूत ने राज्यपाल मिश्र की जीवनी पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उनके प्रचारक जीवन के संस्मरण बताए और इसी अवसर पर राज्यपाल मिश्र ने कहा की में बाल्यकाल से ही संघ का स्वयंसेवक रहा हूं M.A.करने के बाद में संघ के प्रचारक के रूप में भारतीय जनसंघ के संगठन मंत्री के नाते उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में कार्य किया और उन्होंने सभी को राष्ट्रीय पथ पर चलते हुए मां भारती की सेवा में सदैव तत्पर रहने की बात कही और उन्होंने कहा की भारतीय संविधान को कभी भी बदला नही जा सकता समयनुसार उसमे संशोधन होते रहते है।


इस निजी कार्यक्रम में नगर के अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। महंत योगी रामनाथ अवधूत के नेतृत्व में भाजपा एससी मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल, नगर मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र वर्मा, जिला महामंत्री नरेंद्र चौधरी, रमेश बेनीवाल, सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक पारीक, कैलाश पंडा, शिवराज भारतीय, महामंत्री प्रद्युमन व्यास, महेश सोनी, प्रीतम सोलंकी, धनश्याम चौधरी, वेदय सतपाल शर्मा, इंजीनियर गोपाल स्वामी, गणेश स्वामी, प्रहलाद पेंटर, अनिल स्वामी, मोती सिंह राजपुरोहित, पंडित उमाशंकर शास्त्री, हरीश स्वामी इत्यादि ने राज्यपाल कलराज मिश्र की अगवानी कर उनका स्वागत सम्मान किया।
















