ReligiousLocal News

बाली ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन, श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर लिया भाग

बाली के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व राजयोग केंद्र में मंगलवार को श्रावण मास के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ।

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

संवाददाता – राकेश चौहान, बाली

बाली के प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय व राजयोग केंद्र में मंगलवार को श्रावण मास के उपलक्ष्य में भक्तिमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ। जिसमें अधिक संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। सुंदर कांड पाठ पंडित उमेश व्यास और उनकी टीम द्वारा सुंदर प्रस्तुति के द्वारा किया गया।

IMG 20240730 WA0038
फोटो केप्शन: बाली ब्रह्माकुमारी राजयोग केंद्र में सुंदरकांड पाठ में उपस्थित श्रद्धालु

बी के स्नेहा बहिन ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। उन्होंने कहा कि सुंदरकांड बजरंगबली की आराधना है। इसके पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं और सम्पूर्ण विश्व का कल्याण होता है।

संगीतमय पाठ के बाद महाआरती कर प्रसाद वितरण कर समापन किया। बी के दिप्ती बहिन ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अतिथि नाथूसिंह भीमसिंह, भवानी सिंह, चक्रवती सिंह, फतह सिंह सहित अधिक संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button