Breaking NewsNational NewsPolitics

भाजपा महिला नेत्री सुमित्रा ने मांगा विधानसभा टिकिट

सामान्य मजदूर व किसान, अनपढ़ महिलाओं के सामने सरकारी विभागों में होने वाली समस्याओं का वे व्यक्तिगत उपस्थित होकर तुरंत निस्तारण करवाती है, जिससे आमजन को  बेवजह कार्यालयों के चक्कर लगाने से मुक्ति मिलती है, यही कारण है कि 2020 के पंचायत समिति चुनाव में उन्हें जनता ने पुनः अपना प्रतिनिधि चुना, उनके चुनाव प्रचार की कमान भी लगभग महिलाओं के हाथों में ही रहती है, प्रचार के साथ साथ चुनावों में होने वाले खर्च आदि की व्यवस्था भी वो स्वयं सम्भाल कर उन्हें विजयी बनाती है।

पाली जिले की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और वर्तमान
में जिला उपाध्यक्ष सुश्री सुमित्रा राजपुरोहित ने 
2023 के विधानसभा चुनावों में जिले की 
सुमेरपुर एवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा सीट
से भाजपा से टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की है।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 3.56.12 PM

सुश्री सुमित्रा विगत 23 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय है, सन 2000 में भाजपा की सदस्यता लेते ही उन्होंने पार्टी के लिए पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में कार्य करना प्रारंभ किया और आज तक वो लगातार संगठन के कार्यों में पूरी तन्मयता से लगी हुई है।
आरंभ से ही महिलाओं में उनकी लोकप्रियता रही है, समाज सभी वर्गों की महिलाएं उनकी कार्यप्रणाली की प्रशंसक है तो पुरूष वर्ग भी उनके कार्य ओजस्वी भाषण से प्रभावित है, इसी लोकप्रियता के चलते 2005 में बहुत कम उम्र में उन्हें पंचायतीराज चुनाव पार्टी द्वारा लड़ाया गया जिसमें मात्र 4 वोटों के मामूली अंतर से पीछे रही, 2010 में ढारिया ग्राम पंचायत की सरपंच बनकर खारड़ा एव ढारिया ग्राम में ऐतिहासिक विकास कार्य करवाये तथा महिलाओं, वृद्धों, अक्षमों व वंचितों तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाया व उन्हें लाभान्वित किया। उनकी लोकप्रियता के चलते ही 2015 में जिला परिषद सदस्य के रूप में मतदाताओं ने उन पर पूर्ण विश्वास जताया, जिला स्तर पर आम आदमी की आवाज बनकर उन्होंने क्षेत्र की कई समस्याओं का निस्तारण कर जनता को राहत प्रदान की।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 3.56.11 PM

चुनावी राजनीति के साथ साथ संगठन कार्यो में भी उनकी लगातार सक्रियता बनी रही, मण्डल स्तर से आगे उन्हें महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनाया गया तब पूरे पाली जिले में मोर्चे के संगठन का बूथ स्तर तक विस्तार किया, सक्रिय महिलाओं को पार्टी से जोड़कर राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियत संगठनात्मक कार्यक्रमों को प्रत्येक बूथ पर करवाया।

  • निरन्तर प्रवास व सतत जनसंपर्क ही उनका मुख्य लक्ष्य होता है, इसी का परिणाम है कि आज पाली जिले में भाजपा की महिला सदस्यों की संख्या सर्वाधिक है और वोटिंग प्रतिशत भी भाजपा के पक्ष में बढ़ा है जिसकी प्रदेश नेतृत्व तक ने प्रशंसा की है।
  • उनकी सरल कार्यशैली, सतत प्रवास व ओजस्वी उद्बोधन की सम्पूर्ण पाली जिले की जनता कायल है और यही कारण है कि वो जिले की सभी विधानसभा में उनके सहज सम्पर्क व लोकप्रियता है।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 3.56.13 PM

  • महिलाओं के साथ साथ युवा वर्ग, मजदूर, किसान व गरीब वंचित वर्ग में भी सुमित्रा राजपुरोहित का जनाधार है।

उनका मानना है कि वर्तमान कॉंग्रेस सरकार में महिलाओं पर बहुत ज्यादा अत्याचार हुए है, किसान, युवा सभी पीड़ित है ऐसी सरकार का परिवर्तन होना आवश्यक है और यह होकर रहेगा। उनका कहना है कि इस सरकार ने केंद्र की श्री नरेन्द्र मोदी सरकार की जनहितकारी योजनाओं को लागू ही नही कर जनता का बहुत अहित किया है, जिसका प्रतिउत्तर जनता परिवर्तन लाकर देगी।

WhatsApp Image 2023 10 05 at 3.56.12 PM 1

  • सुश्री राजपुरोहित 33% महिला आरक्षण देने हेतु मोदीजी का आभार व्यक्त करते हुए कहती है कि इस बार महिलाओं का भाजपा के प्रति रुझान पहले से ज्यादा रहेगा क्योंकि यह निर्णय क्रांतिकारी है।

सुमित्रा राजपुरोहित को विश्वास है कि विगत के दो दशक से पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में उनकी संगठनात्मक सक्रियता, क्षेत्र की जनता की आकांक्षा के अनुरूप पार्टी निर्णय लेगी तथा उन्हें मारवाड़ जंक्शन या सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट प्रदान करेगी।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button