Breaking News

केबिनेट मंत्री ने खैरवा में टीन शेड का लोकार्पण करने के साथ ही, की जनसुनवाई

राज्य सरकार ग्रामीण विकास हेतु सदैव तत्पर - मंत्री कुमावत

  • सुमेरपुर

  • WhatsApp Image 2024 10 01 at 21.46.23

पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत मंगलवार को पाली पंचायत समिति के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने शिलालेख का लोकार्पण करने के साथ ही कई जगहों पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया। FB IMG 1718110994134

उन्होंने खैरवा गांव में विधायक क्षेत्र कोष योजना के तहत श्रीयादे मंदिर के पास सार्वजनिक चौक में टीन शेड का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गांव के श्रीयादे मंदिर सार्वजनिक स्थान पर टीन शेड का निर्माण नहीं होने से यहां पर आयोजित होने वाले भव्य आयोजनों में टेण्ट की व्यवस्था की जाती थी जिस पर ग्रामीणों द्वारा यहां पर टीन शेड की मांग की गई थी। इस टीन शेड के निर्माण से ग्रामीणों को सार्वजनिक आयोजन करने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

FB IMG 1718110988111

सरकारी योजनाओं से आमजन हो लाभान्वित –

केबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार की और से आमजन को लाभान्वित करने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं जारी की गई है ऐसे में सभी ज्यादा से ज्यादा इन योजनाओं का फायदा उठाते हुए इन योजनाओं से लाभान्वित होवे। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी नशा, फेशन एवं व्यसन से ग्रस्ति हो रही है ऐसे में हम सब की जिम्मेदारी है कि नशें की इस प्रवर्ति से उन्हें बाहर निकाल संस्कारित जीवन जीने का संकल्प दिलाया जाए।

FB IMG 1718111002812

ग्राम पंचायत स्तर पर हो गौशाला

केबिनेट मंत्री कुमावत ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाओं का निर्माण हो इसके लिए राज्य सरकार पूर्णतया प्रतिबध है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों, खेतों में विचरण कर रहे आवारा पशु, निराश्रित गौवंश को समस्या से निजाद दिलाने एवं इन्हें आश्रय प्रदान कर जीवन में सुधार करने की मानवीय पहल के तहत ग्राम पंचायत गौशाला/पशु आश्रय स्थल, जन सहभागिता योजना जारी की गई है। जिसमें गौशाला निर्माण के लिए यदि कोई ग्राम पंचायत या संस्था 10 प्रतिशत की अंशदान राशि देता है तो राज्य सरकार की और से भी अंशदान के रूप में 90 प्रतिशत की राशि दी जाती है।

FB IMG 1718110981726

जनसुनवाई में मौके पर ही किया शिकायतों का निस्तारण

केबिनेट मंत्री कुमावत ने मंगलवार को दौरे के दौरान पंचायत भवन खैरवा ग्राम पंचायत लाम्बिया समेत अनेक स्थानों पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया। ग्राम पंचायत भवन खैरवा में ग्रामीणों द्वारा अघोषित विद्युत कटौति एवं नियमित जलापूर्ति नहीं करने की बात कहीं गई जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर मौके पर ही निस्तारण कर बिजली व जलापूर्ति नियत समय में करवाने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने लाम्बिया गांव में आमजन की समस्याओं को सुनते हुए खस्ताहाल सड़कों के दुरूस्तीकरण की बात कहीं। सर्किट हाउस में उन्होंने विभिन्न लोगों द्वारा दिए गए ज्ञापन पर संबंधित अधिकारियों को बुलाकर उनका निदान करवाया।

इस मौके पर तहसीलदार जितेन्द्र बबेरवाल, पाली प्रधान प्रतिनिधि पुखराज पटेल, भंवर चौधरी, खैरवा सरपंच प्रतिनिधि भरतसिंह, पूर्व उप जिला प्रमुख नवलकिशोर शर्मा, पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ मनोज पंवार समेत ग्रामीण व जनप्रतिनिगण मौजूद रहे।

Khushal Luniya

Meet Khushal Luniya – A Young Tech Enthusiast, AI Operations Expert, Graphic Designer, and Desk Editor at Luniya Times News. Known for his Brilliance and Creativity, Khushal Luniya has already mastered HTML and CSS. His deep passion for Coding, Artificial Intelligence, and Design is driving him to create impactful Digital Experiences. With a unique blend of technical skill and artistic vision, Khushal Luniya is truly a rising star in the Tech and Media World.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button