Newsबड़ी खबरराजस्थानस्थानीय खबर

संभाग स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन में राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का आव्हान

सम्मेलन में पाली, जालाेर, सिराेही व सांचाैर से सैकड़ाे महिला जनप्रतिनिधियाें ने भाग लिया

About the author

पुखराज कुमावत सुमेरपुर ब्यूरो चीफ

सुमेरपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन राजस्थान की ओर से मंगलवार काे पाली संभाग का संभाग स्तरीय महिला जनप्रतिनिधि संवाद सम्मेलन न्याय का हक मिलने तक का आयाेजन नगर के एक निजी हाेटल में संगठन के राजस्थान प्रदेश प्रभारी जयंती भाटिया, प्रदेशाध्यक्ष सीबी यादव, राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र कसाना, नारायणसिंह राठाैड़, सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा, आहाेर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी सराेज चाैधरी व प्रदेश महासचिव प्रेमसिंह राठाैड़ के सानिध्य में किया गया। सम्मेलन में पाली, जालाेर, सिराेही व सांचाैर जिले की महिला जनप्रतिनिधियाें ने भाग लिया।

सम्मेलन के शुभारंभ पर राष्ट्रीय महासचिव कसाना ने राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की कार्य प्रणाली व संगठन संरचना की जानकारी दी। प्रदेश प्रभारी भाटिया ने कहा कि संगठन में महिलाओ की भागीदारी बढ़ाना व संगठन काे ग्राम स्तर तक मजबूती प्रदान करना ही एवं सत्ता के विकेन्द्रीकरण की भावना काे मजबूती प्रदान करना संगठन का मुख्य उद्देश्य हैं। प्रदेशाध्यक्ष यादव द्वारा महिला जनप्रतिनिधियाें काे राष्ट्र निर्माण में महिलाओ की भागीदारी ज्यादा से ज्यादा बढ़ाने पर जाेर देते हुए कहा कि महिलाओ के माध्यम से ही कांग्रेस द्वारा घर-घर तक चुल्हा का रिश्ता बनाया जाएगा। संगठन राष्ट्रीय महासचिव नारायणसिंह राठाैड़ ने संगठन काे मजबूत बनाने पर जाेर दिया।

महिलाओ की भागीदारी हाेने से ही लाेकतंत्र व राष्ट्र काे मजबूती मिलेगी- मेवाड़ा

सुमेरपुर विधानसभा कांग्रेस प्रत्याशी हरीशंकर मेवाड़ा ने कहा कि पंचायतीराज में महिलाओ काे ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के लिए राजीव गांधी ने कई कदम उठाएं। उनकी बदाैलत ही आज राजनीति में महिलाओ की भागीदारी बढ़ी हैं। उन्हाेंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मैं ही यह संभव है कि एक साधारण कार्यकर्ता को विधानसभा का प्रत्याशी बनाया जाता है। उन्हाेंने कहा कि महिलाओ की ज़्यादा से ज्यादा राजनितिक क्षेत्र में भागीदारी हाेने से ही लाेकतंत्र व राष्ट्र काे मजबूती मिलेगी। महिला जनप्रतिनिधियाें से आगामी लाेकसभा चुनावाें में अधिक से अधिक महिलाओ काे जाेड़ने का आह्वान करते हुए कांग्रेस के हाथ मजबूत करने का कहा।

सम्मेलन को आहोर कांग्रेस प्रत्याशी सरोज चौधरी, कांग्रेस प्रदेश सचिव हरिश परिहार, प्रधान प्रत्याशी देवेन्द्र कंवर, आहाेर पूर्व प्रधान मनोहर कंवर, पाली महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष व पार्षद एश्वर्या सांखला, जिलाध्यक्ष नगेन्द्र सिंह गुर्जर, सिरोही जिलाध्यक्ष भवानी सिंह भटाणा ने भी संबोधित किया। सम्मेलन में मंच का संचालन संगठन की प्रदेश सचिव रेखा परिहार ने किया।

यह खबर भी पढ़े     पुलिस की कार्यवाही, स्वीफ्ट कार से 108 किलोग्राम अवैध डोडा चुरा जब्त


सम्मेलन में सुमेरपुर उप प्रधान गजेन्द्र सिंह राणावत, जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव सुभाष मेवाड़ा, जिला सचिव महेश परिहार, गलथनी उपसरपंच मानसिंह रामनगर, नेपालसिंह पावा, यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष जगदीश राजपुराेहित, टाेयाराम डांगी, पार्षद मंजू मेवाड़ा, हिम्मत गहलोत, मांगीलाल देवासी, वागाराम मेघवाल, संतोष बामणिया, कानाराम सिंहल, कुशाल सिंह राजपुरोहित, कैलाश गाेयल, लखन मीणा, अल्केश परिहार, कैलाश तीरगर, कमलेश चाैहान, राजेन्द्रसिंह जाखाेड़ा, सहित सैकड़ाें महिला पंचायत जनप्रतिनिधि मौजूद रही।

 

Back to top button