अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवा भारती महिला कार्य द्वारा प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन

सादड़ी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्थानीय द वेलिंगटन इंग्लिश एकेडमी में सेवा भारती महिला कार्य द्वारा भाषण मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।
सेवा भारती महिला कार्य प्रमुख निकिता रावल ने बताया कि राजेश्वरी सिंह के सानिध्य में हुई भाषण प्रतियोगिता में पायल प्रथम, दिव्या द्वितीय व दिव्या तृतीय रही।इसी प्रकार मेहंदी प्रतियोगिता में भारती प्रथम, आकांक्षा द्वितीय व शेफाली रांकावत तृतीय रही।
रंगोली प्रतियोगिता में जया सोमपुरा ने प्रथम,जिन्नत ने द्वितीय व जया कंवर व आसमां तृतीय रही।इन सभी को राजेश्वरी सिंह, निकिता रावल व सरोज टाक के करकमलों से पारितोषिक दिया गया। अंत में सभी ने महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नीलम, नंदा, पूनम सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
उल्लेखनीय है कि सेवा भारती शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन व सामाजिक आयाम के सेवा कार्यों द्वारा महिला सशक्तिकरण में जुटी हुई है।