News

चिमनपुरा स्कूल राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमनपुरा वॉटर कूलर भेंट

आदिवासी विद्यार्थियों के लिए सराहनीय पहल: राजकीय विद्यालय चिमनपुरा में पूर्व छात्र ने भेंट किया वॉटर कूलर

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमनपुरा स्कूल में पूर्व छात्र हीरा राम सुथार ने विद्यार्थियों के लिए वॉटर कूलर भेंट किया। गर्मी में आदिवासी विद्यार्थियों को अब शीतल जल की सुविधा मिलेगी।

WhatsApp Image 2024 05 30 at 10.35.36 1Advertising for Advertise Space

चिमनपुरा स्कूल। आदिवासी (TSP) क्षेत्र में संचालित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चिमनपुरा में अध्ययनरत विद्यार्थियों को गर्मी के मौसम में शुद्ध एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई। विद्यालय के पूर्व छात्र हीरा राम सुथार ने विद्यालय को एक वॉटर कूलर भेंट किया।

विद्यालय के संस्था प्रधान मदन सिंह सिंधल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय स्टाफ विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और अधिकतम भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए मिशन मोड में कार्य कर रहा है। इसी क्रम में बढ़ती गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की आवश्यकता महसूस की गई।

संस्था प्रधान ने बताया कि विद्यालय के पूर्व छात्र हीरा राम सुथार (पिता वरदा राम सुथार), वर्तमान निवासी सुमेरपुर से संपर्क कर विद्यालय के बच्चों के लिए वॉटर कूलर की व्यवस्था का आग्रह किया गया। पूर्व छात्र होने के नाते उन्होंने बिना देर किए इस आग्रह को स्वीकार किया और गर्मी की शुरुआत में ही विद्यालय को वॉटर कूलर भेंट कर दिया।

विद्यालय परिवार की ओर से इस सहयोग के लिए भामाशाह हीरा राम सुथार का आभार व्यक्त करते हुए उनका स्वागत किया गया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष किशना राम मीणा, शिक्षक मोहन लाल मीणा, विक्रम सिंह सहित कई अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।

न्यूज़ डेस्क

🌟 "सच्ची ख़बरें, आपके अपने अंदाज़ में!" 🌟 "Luniya Times News" पर हर शब्द आपके समाज, आपकी संस्कृति और आपके सपनों से जुड़ा है। हम लाते हैं आपके लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित में बनी खबरें। यदि आपको हमारा प्रयास अच्छा लगे — 🙏 तो इसे साझा करें, समर्थन करें और हमारे मिशन का हिस्सा बनें। आपका सहयोग ही हमारी ताक़त है — तन, मन और धन से। 📢 "एक क्लिक से बदलें सोच, एक शेयर से फैलाएं सच!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button