मुंबई झवेरी बाजार की धनजी स्ट्रीट की आदेश्वर मार्केट की दही हांडी उत्सव धूमधाम से संपन्न

रिपोर्ट स्पर्श देसाई
मुंबई के झवेरी बाजार स्थित धनजी स्ट्रीट आदेश्वर मार्केट में दही हांडी का वार्षिक आयोजन इस वर्ष भी बड़े उत्साह और पारंपरिक धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का सफल आयोजन व्यवस्थापक राजू जैन (रिचा इंटरनेशनल), कन्हैयाजी काकड़ ( जे.के. ब्रदर्स) और हौसिला प्रसाद गुप्ता (गुप्ता बुक सेंटर) सहित धनजी व्यापारियों के सहयोग से किया गया।
इस कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अडिशनल कमिश्नर अभिनव देशमुखजी,मोहित गर्गजी राष्ट्रपति से सम्मानित ज्वाइंट सीपीअनिल कुंभारेजी और भी तमाम सम्मानित अधिकारी सामिल रहे। धनजी स्ट्रीट की इस दड़ी हांडी उत्सव की नींव स्व.आशकरणदास गोवर्धनदास काकड़ ने रखी थी।

लगभग 20 वर्षों से यह आयोजन लगातार होता आ रहा है। उनके सुपुत्र कन्हैया लाल काकड़ (जे.के. ब्रदर्स), समाजसेवी उद्योगपति राजू भाई जैन ( रिचा इंटरनेशनल) और वरिष्ठ समाजसेवी हौंशिला प्रसाद (गुप्ता गुप्ता बुक सेंटर) के प्रयासों तथा दानदाताओं के सहयोग से यह परंपरा आज भी जारी है। कार्यक्रम में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
जिनमें प्रमुख रहे आचार्य श्री पवन त्रिपाठी (कोषाध्यक्ष, सिद्धिविनायक मंदिर),मिलिंद देवरा,(राज्य सभा सांसद) राजाराम देशमुख (नेता, शिवसेना शिंदे गुट),वरिष्ठ नेता व मार्गदर्शक राज के.पुरोहित (पूर्व कैबिनेट मंत्री भाजपा),आकाश राज पुरोहित, पूर्व नगर सेवक जनक संघवी,शनि सानप, अक्षय निकल्ने, वरिष्ठ पत्रकार व संपादक छोटेलाल शर्मा (कदम कदम पर), वरिष्ठ पत्रकार स्पर्श देसाई, डॉ.नीरव जैन,देवी प्रसाद गुप्ता, ठाकुर नरेंद्र सिंह,पत्रकार शिवा जायसवाल सहित कई अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर मनोज सिंह जी संतोष शर्मा जी ओम शंकर पाण्डेय जी,ज्वैलर्स कुमार जैन, ज्वैलर्स अनिल जैन, दाता व ज्वैलर्स पी.यू.पटेल व दूसरे ज्वैलर्स लोग।
हर साल की तरह इस बार भी “पत्रकार सम्मान समारोह” आयोजित किया गया। इसमें छोटेलाल शर्मा (प्रधान संपादक कदम कदम पर), शिवा जायसवाल,पत्रकार जैक चुनावाला,वरिष्ठ पत्रकार स्पर्श देसाई, पत्रकार प्रदिप जाना समेत कई पत्रकारों को पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री राज के. पुरोहित के हाथों सम्मानित किया गया।
आयोजन स्थल पर स्थानीय नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी थी और पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल छा गया था। धनजी स्ट्रीट व्यापारी असोसिएशन द्वारा भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया था। जिसमें लगभग 7,000 से अधिक भक्तों ने प्रसाद एवं भोजन का लाभ लिया। दौरान हम सभी आईपीएस अधिकारियों,आईएएस अधिकारियों, पुलिसकर्मियों, सम्मानित राजनेताओं और सम्मानित व्यावसायिक सहयोगियों का 20वें भंडारे और दही कला उत्सव में विशेष रूप से चुनौतीपूर्ण मौसम के बावजूद उनकी उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त करते हैं। उनकी भागीदारी ने इस आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
जिसमें 3,000 से अधिक उपस्थित लोगों ने धनजी स्ट्रीट,मुंबई देवी में प्रसाद ग्रहण किया। ऐसा कनैयाजी काकड ने शोशल मीडिया पर आभार जताया था।












