NewsNational News

सादड़ी: गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों पर की चर्चा शैक्षणिक सहशैक्षणिक गतिविधियों में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों व सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का होगा सम्मान

सादड़ी| 26 जनवरी को आजाद मैदान में होने वाले नगरस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर स्थानीय नगरपालिका सभागार में अधिशाषी अधिकारी नरपतसिंह राजपुरोहित, शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली व छगनलाल भाटी के सानिध्य में बैठक हुई जिसमें गणतंत्र दिवस पर प्रत्येक विद्यालय से एक सांस्कृतिक कार्यक्रम देने तथा शैक्षणिक सहशैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि वाले विद्यार्थियों, सेवा निवृत्त होने वाले कार्मिको का सम्मान करने तथा सरकारी गैर-सरकारी विद्यालयों को नगरपालिका द्वारा मिष्ठान उपलब्ध कराने पर चर्चा हुई।

अधिशासी अधिकारी राजपुरोहित ने बताया कि बैठक में सांस्कृतिक कार्यक्रम व पीटी परेड में भाग लेने व शैक्षणिक क्षेत्र में बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले तथा सहशैक्षणिक गतिविधियों में राज्य स्तर पर नगर को गौरवान्वित करने वाले विद्यार्थियों की सूची, छात्र नामांकन तथा जनवरी से जून तक सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिको के नामों की सूची 15जनवरी तक नगरपालिका में जमा करवाना तय किया गया।इसी प्रकार 23जनवरी से सांस्कृतिक कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास बालिका विद्यालय में तथा पीटी परेड का पूर्वाभ्यास आजाद मैदान में करवाना तय किया गया।

यह भी पढ़े   कनकराज सावंतराज लोढ़ा पब्लिक स्कूल के नौ बाल लेखकों द्वारा रचित पुस्तके अंतरराष्ट्रीय प्रकाशक द्वारा प्रकाशित

बैठक में उपस्थित संस्था प्रधानों मीठा लाल, जसाराम चौधरी, किशनलाल माली, राजकुमार, राजाराम चौधरी, यशपाल सिंह, निकिता रावल ने गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बैठक में मगराज चौधरी, माना राम, सुरेंद्र सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, गौतम पालीवाल समेत समस्त सरकारी गैर-सरकारी विद्यालयों के संस्था प्रधानों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस का नगरस्तरीय समारोह आजाद मैदान में होता है।

न्यूज़ डेस्क

"दिनेश लूनिया, एक अनुभवी पत्रकार और 'Luniya Times Media' के संस्थापक है। लूनिया 2013 से पत्रकारिता के उस रास्ते पर चल रहे हैं जहाँ सत्य, जिम्मेदारी और राष्ट्रहित सर्वोपरि हैं।

8 Comments

  1. Лучшая подборка площадок продать скины стим дота 2. Процесс продажи вещей занимает не более 10 минут. Цены выгоднее чем в стиме с выводом на карту или криптовалюту. Большое количество отзывов от реальных пользователей проверенных временем.

  2. Трансфер София Банско Служба Такси Эклипс предлагает доступные трансферы из аэропортов Бургас, Варна, София и Белград до популярных курортов Болгарии. Встреча с табличкой, помощь с багажом и комфортная поездка до места назначения. Обслуживаем Солнечный Берег, Созополь, Банско и другие направления. Для групп от 5 человек – специальные условия!

Back to top button
09:06